Dating Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग शादी करने से पहले पार्टनर को अच्छे से जानने के लिए डेट करते हैं, जिसे रिलेशनशिप में होना भी कहा जाता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जाते हैं। साथ में पार्टी करने के साथ-साथ सुख-दुख दोनों बांटते हैं। आज हम आपको डेटिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसे कि डेटिंग करने की सही उम्र क्या है। 18 की उम्र में डेटिंग करना 25 की उम्र में डेटिंग करने से कितना अलग है आदि-आदि।
18 की उम्र में डेटिंग
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब व्यक्ति की उम्र 18 या उससे कम होती है, तो वो ज्यादा बेफिक्र और जिज्ञासु होता है। इस उम्र में डेट पर जाने के लिए व्यक्ति पार्टनर के पसंद के हिसाब से तैयार होता है। भले ही उसमें उसकी रुचि न हो। ऐसा इस चिंता से होता है कि कहीं उन्हें उनका पार्टनर अस्वीकार न कर दें।
हालांकि, इस उम्र में अगर व्यक्ति किसी नए रिश्ते में बंधता है, तो हो सकता है कि वो अपने पार्टनर से आकर्षित हुआ हो। कई बार कुछ लोग प्यार और आकर्षण में अंतर नहीं कर पाते हैं, जिससे भविष्य में उनका रिश्ता टूट जाता है। ऐसे में इस उम्र में सच्चे प्यार को समझना बहुत जरूरी है और सोच-समझकर रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!
25 की उम्र में डेटिंग
जैसे-जैसे व्यक्ति बड़ा होता है, उसके अंदर धैर्य आता है। आमतौर पर 25 की उम्र तक आते-आते व्यक्ति ज्यादा शांत और विचारशील हो जाते हैं। रिश्तों के बारे में उनके विचार बदलते हैं। रिलेशनशिप से ज्यादा उनका फोकस करियर, परिवार, जिम्मेदारी और सबसे ज्यादा पैसे कमाने पर होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 25 की उम्र में डेट करता है, तो उन्हें अपने लिए एक ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो जिंदगीभर उनका साथ निभाएं। डेट पर अपनी पसंद-नापसंद के बारे में बात करें। जब आपका दिमाग और दिल दोनों तैयार हो, तो शादी और फैमिली के बारे में सोचें। इस समय व्यक्ति को फिजिकल रिलेशन से ज्यादा एक साथी की जरूरत होती है, जो उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहे।
डेटिंग के लिए कौन-सी उम्र है सही?
गौरतलब है कि जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं, वे रिश्तों को अलग तरह से देखना शुरू करते हैं। वे एक रिलेशनशिप से क्या चाहते हैं, प्यार के बारे में कैसा महसूस करते हैं और उन्हें उनके पार्टनर से क्या चाहिए, यह भी बदल जाता है। दोनों ही उम्र में व्यक्ति के विचार अलग-अलग होते हैं।
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ही 25 या उसके आसपास की उम्र डेंटिग के लिए सही होती है, लेकिन ये हर एक व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है कि उसे कब रिलेशनशिप में आना है।
ये भी पढ़ें- कहीं आपकी पीठ पीछे पति चक्कर तो नहीं चला रहा! ये 7 बदलाव दिखें समझें मिल सकता है धोखा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines