कौन है Bihar की वो बेटी जिसके पास है 5 सरकारी नौकरी, पढ़िए Tinu Sing की Success Story

Tinu Singh Success Story: टीनू बिहार के जमुई की रहने वाली हैं, अगर आप भी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इनकी कहानी जरूर पढ़नी चाहिए।  

Tinu Singh Success Story

टीनू सिंह ने 5 दिन हासिल किए 5 सरकारी ऑफर

Tinu Singh Success Story In Hindi: सपनों को पूरा करने का इरादा जब मजबूत होता है तो सफलता आपके कदम चूम कर ही रहती है। ये लाइन  बिहार की बेटी टीनू सिंह पर एक दम फिट बैठती है। टीनू का बचपन से एक ही सपना है कि उन्हें एक सरकारी अफसर बनना है। Tinu Singh ने अपनी कड़ी मेहनत से एक नहीं बल्कि पांच परीक्षाओं को क्वालीफाई कर इतिहास बना दिया है। बिहार की इस लड़की के पास 5 दिन में घर बैठे पांच जॉब्स के ऑफर आ गए है। भारत में सरकारी नौकरी पाना कोई (Tinu Singh Success Story) आसान काम नहीं है लेकिन टीनू ने ये कर दिखाया है। आइए जानते हैं बिहार की इस लड़की की कहानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन हासिल किए 5 सरकारी ऑफर

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सबसे पहले 22 दिसंबर को डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ऑफर आया। इसके बाद 23 दिसंबर को Bihar Staff Selection Commission (BSSC) के Combined Graduate Level Examination (CGL) में Assistant Branch Officer (ASO) के पद पर चुन लिया गया। 25 दिसंबर को BPAC 6 से 8वीं तक के शिक्षक के पद पर चयनित हुई, वहीं 26 दिसंबर को BPSC 9वीं और 11वीं के शिक्षक के लिए चयन हुआ।

Tinu Singh Success Story

विज्ञापन

टीनू सिंह का परिवार

टीनू बिहार के जमुई की रहने वाली हैं। उनके पिता मुन्ना सिंह CRPF में Sub Inspector हैं। उनकी माता का नाम पिंकी सिंह है जो कि एक गृहणी हैं। इंटरव्यू के दौरान टीनू ने बताया था कि उनकी माता का सिलेक्शन सरकारी शिक्षक के लिए हो गया था, लेकिन किसी कारण की वजह से उनकी माता ने वहां ज्वाइन नहीं किया था।

IAS ऑफिसर बनना चाहती है टीनू

Tinu Singh को हाल ही में पांच सरकारी नौकरियों का ऑफर आया है जिसमें से उन्होने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की पोस्ट को (Tinu Singh Success Story) एक्सेप्ट कर लिया है। हालांकि अभी भी टीनू ने अपने सपने पर रोक नहीं लगाई है उनका अभी भी सपना एक IAS अफसर बनने ही है। वह अपने सपने को पूरा करने के लिए और मेहनत करेंगी और एक दिन IAS ऑफिसर जरूर बनेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ