हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Til Mawa Gajak Recipe: सर्दियों में तिल मावा गजक नहीं खाया तो क्या खाया? जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

विज्ञापन

Til Mawa Gajak Recipe: सर्दियों में अलग-अलग स्वाद और तरीके से बनी गजक काफी देखने को मिलती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच में गजक को काफी पसंद भी किया जाता है। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर गजक को लोग बड़े चाव से भी खाते हैं।

अगर आप मार्केट की चीजों खाने से बचते हैं और अपने घर में बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो आइए आपको तिल मावा गाजक (Til Mawa Gajak) की आसान विधि बताते हैं। इसके स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को अपनाकर आप घर में ही तिल मावा गाजक को तैयार कर लेंगे। आइए सामग्री के साथ इसे बनाने की विधि भी जानते हैं।

निःशुल्क कैंपः काइरोप्रैक्टिक तकनीक से हजारों मरीजों के जोड़ों के दर्द को बिना दवा-सर्जरी से ठीक कर चुके हैं डॉ. रजनीश

विज्ञापन

Til Mawa Gajak Ingredients in Hindi

  • 1 कप तिल
  • 250 ग्राम मावा
  • 4 से 5 काजू
  • 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 1 कप चीनी पाउडर (स्वादानुसार)

Walking Benefits: रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें

Til Mawa Gajak Recipe in Hindi

तिल मावा गजक बनाने के लिए आपको गैस पर एक पैन रखना है। गैस को धीमा कर दें और उसमें तिल को भुनें। हल्का गुलाबी रंग होने तक तिल को भूनते रहें। ध्यान रहें कि आपको इसे लगातार चलाते रहना, छोड़ने पर तिल जल भी सकता है। भूननें के बाद तिल को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

विज्ञापन

अब गैसे पर एक कढ़ाही रखें और उसमें एक चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद मावा तोड़कर घी में डाल दें। गैस को धीमा कर दें और मावा को भुनें। मावा का कलर चेंज होने लगे तो उसमें 1 कप के करीब या अपने स्वादानुसार चीनी का पाउडर डाल दें।

अब चीनी को अच्छी तरह से पिघला लें। इसके बाद इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अब गैस बंद करके एक प्लेट में निकालें। प्लेट को पहले घी लगाकर चिकना कर लें। अब इस मिश्रण को प्लेट पर अच्चे से फैला दें।

विज्ञापन

इसके बाद मिश्रण को हल्का दबाते हुए पतला बेल लें। इसके लिए आप बेसन और घी की मदद ले सकते हैं। बेलने के बाद इस पर काजू-बदाम, पिस्ता आदि ड्रायफ्रूट्स काटकर डाल सकते हैं। गाजक को सैट करने के लिए एक प्लेट में एक प्लास्टिक शीट लगाएं और उस ट्रे को 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे पहले अपने मन पसंदीदा आकार की गाजक काट सकते हैं। इस तरह से स्वादिष्ट तिल मावा गजक बनकर तैयार हो जाएगी।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola