Jail Mein Kya Suvidha Milti Hai: फिल्मों और टीवी सीरियल्स में जेल की जिंदगी अक्सर बेहद मुश्किल दिखाई जाती है. हालांकि, रियल में भी जेल की जिंदगी काफी मुश्किल होती है, लेकिन इसके साथ-साथ कैदियों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं. भारत में जेल को सही तरह से चलाने के लिए कई तरह के नियम बनाए हैं. ये नियम कैदियों के जिंदगी थोड़ी आसान बना देता है. हाालंकि, हर कैदी को एक ही तरह की सुविधा मिले और हर किसी को मिले… ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. कुछ कैदी के लिए यह सुविधाएं बिल्कुल बंद होती है. ऐसे में इस लेख में जानते हैं कि जेल में कैदियों को कुछ बुनियादी सुविधाएं और अधिकार क्या दिए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- स्किन पर बार-बार हो रही हैं फुंसियां? घर की यह 1 चीज बेदाग बना सकती है चेहरा
पढ़ने की सुविधा
जेल में कैदियों को पढ़ने की भी सुविधा मिलती है. हालांकि, यह सुविधा कई कैदियों को मिलती है, जिसमें लाइब्रेरी और सिलाई, बढ़ईगीरी, कंप्यूटर, हस्तशिल्प जैसी चीजों शामिल है. इससे जब कोई कैदी रिहा होने के बाद बाहर आता है तो उसे रोजगार पाने में मदद मिल सकती है.
काम करने की सुविधा
आपको जानकर हैरानी होगी कि जेल में कैदी काम भी किया जा सकता है. आप पढ़ाई के साथ-साथ काम करके भी पैसा कमा सकते हैं. अपना पूरा दिन बढ़ईगीरी, सिलाई-कढ़ाई, बेकरी या खेती करके पैसे कमाए जा सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों को रोज के हिसाब से पैसे मिलते हैं, जिन्हें वो जमा करके भी रख सकते हैं.
कपड़े लेने की सुविधा
कुछ कैदियों को पहनने के लिए दूसरे कपड़े भी दिए जाते हैं. इसके अलावा साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश जैसी चीजें भी कोर्ट या नियम के मुताबिक दी जा सकती हैं. हालांकि, ये सुविधा कुछ ही कैदियों को मिलती है, जिसके लिए परमिशन लेनी पड़ती है.
पैरोल की सुविधा
कैदी सजा के दौरान अपने परिवार में होने वाले किसी फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए पैरोल बेल पर बाहर आ सकता है. हालांकि, इसके लिए कैदी को कोर्ट में अर्जी लगानी पड़ती है, ताकि वक्त पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सके. हालांकि, इस दौरान कैदी पर निगाह रखी जाती है.
परिवार से मिलने की सुविधा
कैदियों को तय नियमों के हिसाब से अपने परिवार के सदस्यों और वकील से मिलने का अधिकार होता है. मुलाकात का समय जेल के नियमों के हिसाब से तय किया जाता है. इस दौरान कैदियों पर अच्छी खासी नजर रखी जाती है और अगर कोई खतरनाक कैदी है तो उसे नहीं मिलने दिया जाता.
इसे भी पढ़ें- व्रत में मिलावटी कुट्टू के आटे से बचना है? जानिए घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
12 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines