तिब्बती बटर टी में क्या खास बात? क्यों इसे अनोखी चाय मानते हैं लोग, फायदे भी जबरदस्त

Tibetan Butter Tea Benefits: तिब्बती बटर टी का नाम शायद ही आपने सुना होगा। इसे ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग पीना पसंद करते हैं। इस चाय को खास तरीके से बनाया जाता है, जो पीने में नमकीन होता है। साथ ही इसके फायदे भी कई सारे होते हैं।

Tibetan butter tea
विज्ञापन

Tibetan Butter Tea Benefits: तिब्बती बटर टी जिसे पो चा के नाम से भी जाना जाता है, सबसे अनोखी चाय में से एक है। यह चाय पीने में नमकीन होती है, जिसे बेकिंग सोडा और नमक के साथ चाय को उबालकर बनाया जाता है और फिर इसमें मक्खन का एक बड़ा क्यूब डाला जाता है। इसमें मिलाए जाने वाला वटर भी खास होता है, जिसे चांडोंग नामक लकड़ी से मथा जाता है और इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला दूध आमतौर पर याक का होता है। ऐसा माना जाता है कि याक के दूध और मक्खन ठंड से राहत दिलाने में मदद करते हैं। कहा जाता है कि लद्दाख के हेमिस गोम्पा (मठ) में सबसे अच्छी बटर टी मिलती है।

सामग्री

पानी

विज्ञापन

टी बैग्स-2

नमक-¼ चम्मच

अनसाल्टेड मक्खन-2 बड़े चम्मच

विज्ञापन

दूध- 1 कप

विज्ञापन

बटर टी कैसे बनाएं?

सबसे पहले दो कप पानी को उबाल लें। पानी में टी बैग्स डालें और पानी को दो मिनट तक उबलने दें। अब नमक डालें और टी बैग्स को बाहर निकाल लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर मिलाएं और उबाल आने दें। इसके बाद इसमें मक्खन डालें और फिर से एक मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे गर्म-गर्म परोसें।

क्या होते हैं इसके फायदे?

ठंड में शरीर को गर्म रखती है- इसमें मौजूद बटर और गर्म चाय शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं। खासकर हिमालयी सर्द मौसम में ये फायदेमंद मानी जाती हैं। साथ ही इसे आप सर्दी जुकाम में भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

पाचन में मददगार- मक्खन नेचुरल तरीके से पाचन में मदद करता है, पेट को आराम देता है और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाता है। इसके साथ पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।

एनर्जी का अच्छा सोर्स- मक्खन से मिलने वाली कैलोरी शरीर को लंबे समय तक एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखती हैं। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में काम करने वालों के लिए ये चाय फायदेमंद होती है।

विज्ञापन

स्किन के लिए फायदेमंद- सूखे और ठंडे मौसम में ये चाय त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करती है। इसके साथ ही स्किन को अंदर से हाइड्रेट बनाती है। इससे आपकी स्किन अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ