Thyroid Symptoms: आजकल थायराइड तेजी से बढ़ रही है, जिसका कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। थायराइड होने पर शरीर में कुछ हार्मोन या तो बहुत ज्यादा या फिर बहुत कम बनते हैं। थायरॉयड कई तरह होते हैं जैसे कि हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरॉयडिटिस और हाशिमोटो थायरॉयडिटिस। जिसमें से हाइपोथायराइड एक ऐसी स्थिति है जहां आपका थायराइड ग्लैंड थायराइड हार्मोन को सही तरीके के प्रोड्यूस नहीं कर पाता है। इस दौरान मोटापा तेजी से बढ़ता है और स्किन भी प्रॉब्लम हो सकती है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और न्यूट्रीशियन भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके संकेत और बचाव…
थायराइड के संकेत
1. घबराहट और चिंता
2. हृदय गति बढ़ना
3. अधिक पसीना आना
4. वजन कम होना या बढ़ना
5. कमजोर नाखून और पतले बाल
6. त्वचा का रंग बदलना
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत
7. नींद न आना
8. पीरियड्स में बदलाव
9. हाई ब्लड प्रेशर
10. मतली, उल्टी या दस्त
इन फूड्स का करें सेवन
अगर आप थायराइड से परेशान हैं तो इसे कम करने के लिए फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और ग्रेन्स को डाइट में शामिल करें। फाइबर शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। फल और सब्जियों में माइक्रो और मैक्रो इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर में थायराइड कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा खाने में आयोडीन नमक का इस्तेमाल करें और सीफूड को डाइट में शामिल करें। बता दें कि शरीर में आयोडीन की कमी से भी थायराइड की बीमारी हो सकती है।
थायराइड के लिए जरूरी है विटामिन
ज्यादातर थायराइड के मरीज के शरीर में विटामिन-डी कमी हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप दिन में कुछ घंटे धूप जरूर लें। साथ ही डॉक्टर की सलाह लेकर सप्लीमेंट्स भी ले सकते है। थायराइड के मरीज को अपने खाने में मैग्नीशियम से भरपूर डाइट को शामिल कर सकते हैं। साथ ही लेनियम से भरपूर चीजें जैसे कि ब्राजील नट्स और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines