Thyroid Medicine: अनहेल्दी रुटीन और तनावपूर्ण लाइफ स्टाइल के कारण थायराइड की समस्या आज के समय में आम हो चुकी है। ये भी देखा जा रहा है कि संइस जितना आगे बढ़ रहा है, लोग थायराइड जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए दवा पर डिपेंड हो गए हैं। इसका कारण ये है कि लोग समय पर थायराइड की समस्या की पहचान नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण ये बीमारी बढ़ने लगती है और उनके पास दवा के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचता है। वहीं कई लोग इस दवा को लेते समय भी गलतियां करते हैं, जिससे बचना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि
थायराइड की बीमारी जिसे हाइपोथायरायडिज्म भी कहा जाता है। ये दो तरह के होती हैं एक तो ज्यादा हार्मोन और एक कम हार्मोन। कम हार्मोन वाले को हाइपो थायराइड कहा जाता है। और करोड़ों लोग आज इस थायराइड की दवाई ले रहे हैं। इस थायराइड की दवा बॉडी का मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है अगर थायराइड की हार्मोन कम हो जाए तो हमारी मेटाबॉलिज्म कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय
कुछ ऐसे फूड हैं, जो थायराइड की दवा के साथ लिया जाए तो थायराइड की हार्मोन की अब्जॉर्प्शन को कम कर देता है। सोया की जो भी आप आइटम लेते हैं चाहे सोया का दूध लीजिए या कुछ ऐसा लेते हैं इसमें आइसो फ्लैब्स होती है और ये थायराइड की जो काम करती है। हार्मोन उसके अगेंस्ट में काम करती है तो इसलिए अगर आप सोया टोफू सोया मिल्क लेते हैं, तो इससे बचें।
चाय या कॉफी के साथ दवा न लें
कई लोग चाय कॉफी के साथ थायराइड की दवा ले लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। या कॉफी के साथ थायराइड की दवा लेने से शरीर पर इसका असर नहीं पड़ता है। ऐसे में अगर आप दवा लेते भी हैं, तो इसका लेना या न लेना एक जैसा हो जाता है इसलिए ध्यान रखें कि थायराइड की दवा भी अन्य मेडिसिन की तरह ही लें।
खाली पेट करें सेवन
थायराइड की दवा से जुड़ी सबसे बड़ी बात ये है कि थायराइड की दवा सुबह के वक्त खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, ताकि ये बॉडी में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब हो सके। ऐसे में अगर आप इसे खाने के बाद लेते हैं, तो ये बीमारी को ठीक होने में समय लग सकता है।
दवा को लगातार लेना न भूलें
इस दवा को लेते समय आप ये ध्यान रखें कि आप इस दवा को लगातार लेते रहें। अगर आप दवा को मिस करते हैं, तो इस बीमारी के बढ़ने का खतरा रहता है, लेकिन अगर आप अनजाने में दवा को भूल गए हैं, तो अगले ही दिन से इस दवा को लेना शुरू कर दें। ध्यान रखें की इसे जानबूझकर कभी मिस न करें।
ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
11 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
15 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
19 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
21 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines