Relationship Tips: व्यक्ति किसी नए रिश्ते में आता है तो अपने बारे में बहुत सी बातें अपने पार्टनर से साझा करने लगता है. लेकिन, कई बार वह यह नहीं समझ पाता कि कुछ बातें पार्टनर को बताई जाएं तो रिश्ता कोंप्लिकेटेड हो सकता है या हो सकता है पार्टनर बातों की गहराई को ना समझ सके. इसी बारे में बता रही हैं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट दीपिका कर्मवीर शेल. इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए एक वीडियो में साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) ने इस बात का जिक्र किया है कि ऐसी कुछ बातें हैं जो पार्टनर से शेयर नहीं करनी चाहिए. आप भी जानिए साइकोलॉजिस्ट क्या सलाह दे रही हैं.
पार्टनर को कभी नहीं बतानी चाहिए ये बातें
अपने एक्स से जुड़ी सभी बातें
किसी नए रिश्ते में आने पर अपने पार्टनर से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के बारे में सबकुछ डिस्कस ना करें. एक्स (Ex) एक समय पर आपका पार्टनर था और रिलेशनशिप कितने समय तक चला बस यह बताना काफी है. इससे आगे बढ़कर चीजें बताना जरूरी नहीं है. साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि ब्रेकअप क्यों हुआ, उसकी पर्सनैलिटी कैसी थी या वो इंसान कैसा था यह सब बताना जरूरी नहीं है.
माता-पिता के साथ रिश्ते
साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि आपको अपने पार्टनर को यह कभी नहीं बताना चाहिए कि आपके अपने माता-पिता के साथ रिश्ते कैसे रहे हैं. उसे खुद का ओपिनियन बनाने दें. उसे खुद सोचने और समझने दें कि आपके माता-पिता कैसे हैं.
आर्थिक स्थिति की डिटेल्स
आपकी आर्थिक स्थिति (Financial Status) पहले कैसे रही है इसकी डिटेल्स के बारे में पार्टनर को बताना जरूरी नहीं है. खासतौर से अगर आप किसी रिश्ते में बस आए ही हैं तो शुरुआती सालों में अपने परिवार के आर्थिक हालातों के बारे में पार्टनर को बताने से बचें. साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि फ्रॉड के मामले बहुत होते हैं जहां पर व्यक्ति सिर्फ इसलिए शादी कर रहा होता है कि उसे पता होता है कि पार्टनर के पास बहुत प्रोपर्टी है और पार्टनर एकलौता बच्चा है. इसीलिए जितना हो सके शुरू में इन चीजों को लो लेवल पर ही रखें और बाद में जाकर आप चाहे तो सबकुछ डिस्कस कर सकते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- पार्टनर से अपनी बहुत गहरी इनसेक्योरिटी बताने से भी परहेज करें.
- अपने पिछले रिश्तों (Past Relationship) की पूरी कहानी ना बताते रहें.
- पार्टनर को यह ना बताएं कि आपके दोस्तों से आपकी कितनी बनती है और कितनी नहीं. उसे खुद की अंडरस्टेंडिंग बनाने दें.
- परिवार के निजी मसले पार्टनर से शेयर ना करें.
- रिश्ते को लेकर किसी तरह का शक या डर हो वो पार्टनर से शेयर ना करें.
यह भी पढ़ें- 99% पैरेंट्स करते हैं ये गलतियां, बच्चे का कोंफिडेंस हो जाता है कम, चाइल्ड साइकाइट्रिस्ट ने किया एक्सप्लेन
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 hr agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
4 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
8 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines