पार्टनर को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 3 बातें, साइकोलॉजिस्ट ने किया एक्सप्लेन, रिश्ते में आ जाती है जजमेंट

Things You Should Never Tell Partner: ऐसी कुछ बातें हैं जो व्यक्ति खुद तक ही रखे या अपने करीबी दोस्तों या परिवार को ही बताए तो अच्छा है. साइकोलॉजिस्ट की सलाह है कि आपको अपने पार्टनर से कुछ बातें शेयर नहीं करनी चाहिए.

Relationship Tips

पार्टनर को कौन सी बातें नहीं बतानी चाहिए.

Relationship Tips: व्यक्ति किसी नए रिश्ते में आता है तो अपने बारे में बहुत सी बातें अपने पार्टनर से साझा करने लगता है. लेकिन, कई बार वह यह नहीं समझ पाता कि कुछ बातें पार्टनर को बताई जाएं तो रिश्ता कोंप्लिकेटेड हो सकता है या हो सकता है पार्टनर बातों की गहराई को ना समझ सके. इसी बारे में बता रही हैं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट दीपिका कर्मवीर शेल. इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए एक वीडियो में साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) ने इस बात का जिक्र किया है कि ऐसी कुछ बातें हैं जो पार्टनर से शेयर नहीं करनी चाहिए. आप भी जानिए साइकोलॉजिस्ट क्या सलाह दे रही हैं.

विज्ञापन

पार्टनर को कभी नहीं बतानी चाहिए ये बातें

अपने एक्स से जुड़ी सभी बातें

विज्ञापन

किसी नए रिश्ते में आने पर अपने पार्टनर से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के बारे में सबकुछ डिस्कस ना करें. एक्स (Ex) एक समय पर आपका पार्टनर था और रिलेशनशिप कितने समय तक चला बस यह बताना काफी है. इससे आगे बढ़कर चीजें बताना जरूरी नहीं है. साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि ब्रेकअप क्यों हुआ, उसकी पर्सनैलिटी कैसी थी या वो इंसान कैसा था यह सब बताना जरूरी नहीं है.

माता-पिता के साथ रिश्ते

विज्ञापन

साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि आपको अपने पार्टनर को यह कभी नहीं बताना चाहिए कि आपके अपने माता-पिता के साथ रिश्ते कैसे रहे हैं. उसे खुद का ओपिनियन बनाने दें. उसे खुद सोचने और समझने दें कि आपके माता-पिता कैसे हैं.

आर्थिक स्थिति की डिटेल्स

विज्ञापन

आपकी आर्थिक स्थिति (Financial Status) पहले कैसे रही है इसकी डिटेल्स के बारे में पार्टनर को बताना जरूरी नहीं है. खासतौर से अगर आप किसी रिश्ते में बस आए ही हैं तो शुरुआती सालों में अपने परिवार के आर्थिक हालातों के बारे में पार्टनर को बताने से बचें. साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि फ्रॉड के मामले बहुत होते हैं जहां पर व्यक्ति सिर्फ इसलिए शादी कर रहा होता है कि उसे पता होता है कि पार्टनर के पास बहुत प्रोपर्टी है और पार्टनर एकलौता बच्चा है. इसीलिए जितना हो सके शुरू में इन चीजों को लो लेवल पर ही रखें और बाद में जाकर आप चाहे तो सबकुछ डिस्कस कर सकते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान

विज्ञापन
  • पार्टनर से अपनी बहुत गहरी इनसेक्योरिटी बताने से भी परहेज करें.
  • अपने पिछले रिश्तों (Past Relationship) की पूरी कहानी ना बताते रहें.
  • पार्टनर को यह ना बताएं कि आपके दोस्तों से आपकी कितनी बनती है और कितनी नहीं. उसे खुद की अंडरस्टेंडिंग बनाने दें.
  • परिवार के निजी मसले पार्टनर से शेयर ना करें.
  • रिश्ते को लेकर किसी तरह का शक या डर हो वो पार्टनर से शेयर ना करें.

यह भी पढ़ें- 99% पैरेंट्स करते हैं ये गलतियां, बच्चे का कोंफिडेंस हो जाता है कम, चाइल्ड साइकाइट्रिस्ट ने किया एक्सप्लेन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ