हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किचन में गर्म पानी के लिए इस्तेमाल करते हैं Electric Kettle? ध्यान रखें ये 5 बातें, वरना हो सकती है दिक्कत

Electric Kettle Using Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे 5 टिप्स बताएंगे जिनका इलेक्ट्रिक केटल इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है. 

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक केतली इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान. Image Credit- Shutterstock

Electric Kettle Using Tips: किचन में गर्म पानी के लिए अक्सर लोग इलेक्ट्रिक केतली (Electric Kettle) का इस्तेमाल करते हैं. अब इसका इस्तेमाल बहुत ही तेजी से बढ़ा है, खासतौर से चाय या कॉफी बनाने के लिए. कुछ लोग तो इसका इस्तेमाल ट्रैवल के दौरान करना भी पसंद करते हैं. पहाड़ों पर केतली में इंस्टेंट सूप या मैगी बनाते हैं. कुल मिलाकर केतली बहुत सारे काम आसान कर देती है, लेकिन अगर इलेक्ट्रिक केतली का सही तरीके से इस्तेमाल ना किया जाए तो हमें कोई बड़ा नुकसान झेलने को मिल सकता है. यह सेहत और सेफ्टी दोनों के लिहाज से नुकसानदायक है. ऐसे में जरूरी है कि आप इसका इस्तेमाल करते समय इन 5 बातों का खास ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें- गर्दन पर परफ्यूम लगाना बन सकता है ‘खतरा’! आज ही बदलें ये आदत, वरना…

इलेक्ट्रिक केतली इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

खाली केतली कभी ऑन ना करें

कई लोग गलती से बिना पानी डाले केतली को ऑन कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. इससे ना सिर्फ हीटिंग एलिमेंट खराब हो सकता है, बल्कि केतली के जलने का खतरा भी बढ़ जाएगा. इसलिए हमेशा केतली में जरूरत के अनुसार पानी डालने के बाद ही ऑन करें. 

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा पानी ना भरें 

केतली में जरूरत से ज्यादा पानी डालना नहीं खतरनाक हो सकता है. आप इसमें मौजूद मैक्सिमम लेवल तक ही पानी डालें. अगर इससे ज्यादा पानी डाला जाएगा तो उबलते समय पानी बाहर गिर सकता है और इससे हाथ जलने या शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है. 

केतली को समय-समय पर साफ ना करना 

अगर आपकी केतली में सफेद परत जमी हुई नजर आ रही है तो इसका मतलब है कि इसमें स्केलिंग हो रही है और यह केतली की हीटिंग पावर कम कर देती है. ज्यादा चलाने पर बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए हफ्ते में एक बार सिरका या नींबू के पानी से इसे साफ करना ना भूलें. 

विज्ञापन

प्लास्टिक की केतली में बार-बार पानी ना उबालें

प्लास्टिक की इलेक्ट्रिक केतली में बार-बार गर्म पानी करना खतरनाक हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल निकल सकते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप स्टेनलेस स्टील या ग्लास केतली का ही इस्तेमाल करें. 

इस्तेमाल के बाद प्लग निकालना ना भूलें

केतली का इस्तेमाल करने के बाद प्लग सॉकेट से निकाल देना चाहिए. कई लोग प्लग लगे रहने देते हैं, जिससे ओवरहीटिंग या बिजली की समस्या हो सकती है. यह छोटी सी सावधानी बड़े हादसे से बचा सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे निकालकर बंद करके रखें. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होगा? सच में फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola