हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

त्योहारों पर कई चीजों पर डिस्काउंट मिलता है. इसलिए लोग ज्यादातर ऑनलाइन चीजें खरीदते हैं, अगर आप भी गिफ्ट या कोई सामान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें और ऑनलाइन ठगी से खुद को बचाएं. 

विज्ञापन
नई वेबसाइट पर जाकर खरीदारी करने से पहले उसकी रिव्यू लिस्ट चेक करें. Image Credit- Magnific

त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म तक रौनक बढ़ जाती है. दिवाली, धनतेरस या दूसरे त्योहारों पर लोग कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर और गिफ्ट्स खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं. कंपनियां भी खरीदारी बढ़ाने के लिए डिस्काउंट, कैशबैक और कई तरह के ऑफर देती हैं, लेकिन इन ऑफर्स के बीच साइबर ठगी जैसे मामले भी बढ़ जाते हैं. लोगों को फर्जी वेबसाइट या नकली चीजें दिखाकर पेमेंट लिंक के जरिए पैसे लेकर भाग जाते हैं. ऐसे में त्योहारों की खरीदारी करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी मेहनत की कमाई को ठगी से बचा सकते हैं. 

फर्जी वेबसाइट और नकली ऑफर्स पर दें ध्यान 

त्योहारों के दौरान कई बार सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप पर ब्रांडेड कपड़ों, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट देने वाले एडवर्टाइजमेंट दिखाई देते हैं. इसपर लोग यकीन कर लेते हैं और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. 

इसे भी पढ़ें- रूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए डैंड्रफ को हटाने के लिए क्या करना चाहिए

विज्ञापन

क्या करें?

  • सबसे पहले वेबसाइट का लिंक और फिर ऑफर को कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर चेक करें. 
  • नई वेबसाइट पर जाकर खरीदारी करने से पहले उसकी रिव्यू लिस्ट चेक करें. 
  • दूसरी जगह से ज्यादा सस्ता सामान मिलने पर तुरंत ऑनलाइन पेमेंट न करें. 

नए लिंक पर क्लिक न करें 

ऑनलाइन नजर आने वाले लिंक कई बार नकली होते हैं. इसलिए डिस्काउंट, फ्री गिफ्ट या इनाम जीतने के चक्कर में लोग इसपर क्लिक कर देते हैं और सारी इंफॉर्मेशन लोगों के पास चली जाती है.  

क्या करें?

  • किसी भी अनजान नंबर से आए शॉपिंग लिंक को खोलने से बचें. 
  • किसी ऑफर के बारे में जाने बिना वेबसाइट से कुछ न ऑर्डर करें. 
  • किसी के कहने पर मोबाइल में ऐप या फाइल डाउनलोड न करें. 

OTP और UPI या PIN किसी के साथ साझा न करें

ऑनलाइन ठगी में कई बार अपराधी बैंक कर्मचारी, कस्टमर केयर अधिकारी या डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों को फोन करते हैं. वे रिफंड, पेमेंट वेरिफिकेशन या ऑर्डर कैंसिल करने के नाम पर ओटीपी या बैंकिंग डिटेल्स मांग सकते हैं. बाकी स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करने से भी बचें. 

विज्ञापन

पेमेंट करने से पहले किन चीजों पर ध्यान दें 

ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त पेमेंट करने से पहले कुछ बातों पर ध्यान दें जैसे- पब्लिक वाई-फाई या अनजान कंप्यूटर से ऑनलाइन पेमेंट करना,  बैंक खाते और कार्ड के ट्रांजैक्शन पर ध्यान और पेमेंट का ऑप्शन असली न होना आदि. 

कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन कब सेलेक्ट करें? 

अगर आप किसी नए शॉपिंग प्लेटफॉर्म से सामान खरीद रहे हैं तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन जरूर चेक करें. अगर यह ऑप्शन नहीं दिया गया तो रिफंड पॉलिसी देखें. कई बार ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद सामान खराब आ जाता है. 

विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी हो जाए तो क्या करें?

अगर आपके खाते से धोखाधड़ी के जरिए पैसे निकल गए हैं तो शिकायत करने में देर न करें. आप 1930 पर फोन करके इस बात की जानकारी सरकार को दे सकते हैं. साथ ही, अपने बैंक या पेमेंट की सारी जानकारी अपने पास करें और तुरंत बैंक वालों से बात करके अपना अकाउंट सिक्योर करवाएं.

इसे भी पढ़ें- नहीं है आलता तो इन चीजों से कर लीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola