Boots Jute Saaf Karne Ka Sahi Tarika: इस मौसम में सबसे ज्यादा जूते पहने जाते हैं, ताकि पैरों को ठंड से बचाया जा सके और गर्म रखा जा सके. इसलिए कुछ लोग स्पोर्ट्स शूज पहनना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लॉन्ग बूट्स या लेदर शूज वियर करते हैं. हालांकि, जूते ड्रेस के हिसाब से सेलेक्ट किए जाते हैं, ताकि स्टाइलिश लुक मिल सके और चलने-फिरने में भी आसानी हो जाए. हालांकि, रोज जूते पहनने से आराम तो मिलता है, लेकिन यह बहुत ही जल्दी गंदे हो जाते हैं. स्पोर्ट्स शूज आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन बूट्स से गंदगी हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग बिना सोचे-समझे बूट्स को साफ कर लेते हैं और वो खराब हो जाते हैं. इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनसे बूट्स कभी भी साफ नहीं करने चाहिए. साथ ही, यह भी बताएंगे कि कैसे आप घर पर बूट्स को साफ कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Tiranga Nail Art के अनोखे डिजाइन यहां देखें, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का करेंगे काम
बूट्स साफ करते समय इन चीजों से बचना चाहिए
- बूट्स को कभी भी गर्म पानी से साफ नहीं करना चाहिए. लेदर के बूट्स को बिल्कुल भी साफ नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे जूतों का लेदर और मटेरियल खराब हो सकता है. साथ ही, बार-बार बूट्स को गर्म पानी से साफ करने से इसका रंग फीका पड़ जाता है.
- जरूरत से ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बूट्स का रंग फीका पड़ने लगता है. हालांकि, बूट्स को एक से दो बार केमिकल से साफ किया जा सकता है, लेकिन ब्लीच का इस्तेमाल करना लेदर को खुदरा बना सकता है.
- हार्ड ब्रश से भी जूते बिल्कुल भी साफ ना करें, क्योंकि कठोर ब्रश से चमड़ी खराब हो जाती है. इस पर खरोंच पड़ जाती है और अगर बूट्स लेदर के हैं तो उनका फटने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
बूट्स को साफ करने का सही तरीका क्या है?
- रोजाना बूट्स को साफ ना करें, क्योंकि इससे जूते खराब हो सकते हैं.
- इसे साफ करने के लिए हल्के ब्रश का इस्तेमाल करें.
- धोने के बजाय हल्के गीले कपड़े पर लगाकर बूट्स को धीरे-धीरे साफ करें.
- लेदर बूट्स को चमकाने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- बूट्स को हमेशा नमी वाली जगह से दूर रखें.
इसे भी पढ़ें- Aloe Vera Peel Uses: एलोवेरा के छिलके फेंके नहीं, चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines