Aloe Vera Peel Uses: एलोवेरा के छिलके फेंके नहीं, चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Aloe Vera Peel Uses: चेहरे को साफ करने या खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस इसके साथ दूसरी नेचुरल सामग्री डालनी होगी, ताकि फायदा दोगुना बढ़ाया जा सके.

Aloe Vera Peel Uses

एलोवेरा के छिलके इस्तेमाल करने के तरीके. Image Credit- Shuteerstock

Aloe Vera Peel Mask: रोजाना चेहरे को साफ करने की जरूरत होती है, ताकि धूल-मिट्टी और गंदगी को आसानी से हटाया जा सके. इसके लिए लोग तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे चेहरा तो साफ हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद स्किन लटकने, रूखेपन और ड्राइनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में त्वचा की सेहत बनाए रखने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है, जो बिना नुकसान पहुंचाए चेहरे की चमक बरकरार रखती हैं. ऐसे में आप एलोवेरा के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चेहरे पर लगाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

एलोवेरा के छिलके इस्तेमाल करने के तरीके | Uses of Aloe Vera Peel

फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करें- एलोवेरा के छिलके का इस्तेमाल आप फेस पैक बनाकर कर सकते हैं. इसके लिए आपको एलोवेरा के छिलके का पेस्ट तैयार करना होगा. पेस्ट बनाने के लिए इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें और बारीक पीस लें. इसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें.
स्क्रब के रूप में करें इस्तेमाल- इससे नेचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है. नेचुरल स्क्रब बनाने के लिए आपको छिलके को छोटे टुकड़ों में काटना होगा. इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. इससे चेहरे की डेड स्किन हटती है और नेचुरल ग्लो आता है. इसमें मुल्तानी मिट्टी भी डाली जा सकती है, जिसका इस्तेमाल डार्क सर्कल को कम करने के लिए किया जा सकता है.
सादे छिलके का इस्तेमाल- आप एलोवेरा के छिलके से चेहरे की सफाई भी कर सकते हैं. आपको कुछ नहीं करना है, बस छिलके को उल्टा करें और चेहरे पर रगड़ें. 5 मिनट बाद गर्म पानी से मुंह धो लें. इससे चेहरे की गंदगी तुरंत साफ हो जाती है और स्किन मुलायम और सॉफ्ट हो जाएगी. साथ ही चेहरे पर हो रहे दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं. बस रोजाना इसका इस्तेमाल करें.
स्किन टोनर बनाएं- इससे बहुत ही अच्छा टोनर बनाया जा सकता है. आप एलोवेरा का इस्तेमाल टोनर बनाने के लिए कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए एलोवेरा के छिलकों का रस निकालकर स्प्रे बोतल में भरें. फिर रोजाना चेहरे पर लगाएं और स्किन को फ्रेश रखें. यह टोनर स्किन को फ्रेश रखता है और पोर्स टाइट करने में मदद करता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ