Christmas Day Activity Ideas for Adults: क्रिसमस का दिन घर पर रहकर भी यादगार बनाया जा सकता है. वैसे भी बाहर पॉल्यूशन है, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घर पर ही एंजॉय करने का प्लान बनाएं. यह साल को अलविदा कहने का अच्छा मौका है. बस आपको एक-दूसरे के साथ बैठकर मजेदार पलों को साथ जीना है. आप क्रिसमस की तमाम रस्में करने के बाद पूरे परिवार के साथ कुछ मजेदार चीजों को करने का प्लान बना सकते हैं. बस आपको एक लिस्ट बनानी होगी और टाइम के हिसाब से इन एक्टिविटी को करना होगा. आप लिस्ट में कई चीजें शामिल कर सकते हैं, लेकिन हम आपको सिर्फ 5 चीजें एंजॉय करने की सलाह देंगे ताकि अच्छी तरह से मौज मस्ती की जा सके.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में झड़ते हैं बाल या चेहरे पर दिखता है रूखापन तो डॉ. नीहारिका गोयल से जानिए आसान उपाय, दूर हो जाएंगी दिक्कतें
क्रिसमस के दिन क्या करें? | Christmas Day Games Ideas
क्रिसमस ट्री सजाएं- आप ट्री को घर पर ही बनाने और सजाने का प्लान बना सकते हैं. इस काम को आप मजेदार तरीके से करें और रंग-बिरंगे कागज या चीजों की मदद से ट्री को सजाएं. सब एक साथ ये काम करेंगे तो बहुत ही मजा आएगा और आपस में प्यार भी बढ़ेगा.
कैरोल गाना गाएं- क्रिसमस का दिन हो और कैरोल गाना ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसके बिना कोई भी त्योहार अधूरा है और पूरे परिवार के साथ बैठकर गाना गाने का भी अपना अलग मजा है. आप इंटरनेट की मदद से गाना गा सकते हैं और खूबसूरत पलों को जी सकते हैं.
गेम खेलें- आप कोई गेम खेलने का प्लान बना सकते हैं. गेम में आप कोई भी अपनी पसंद का रख सकते हैं और पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं. अगर बच्चे हैं तो लूडो खेलना बेस्ट रहेगा, बाकी आप फुटबॉल भी खेल सकते हैं.
सीक्रेट सांता खेलें- आप घर के अंदर ही सांता बनकर एक दूसरे को उपहार दे सकते हैं. इससे एक दूसरे के प्रति प्यार और इज्जत की भावना बढ़ेगी और साल भर गिफ्ट याद भी रहेगा. आप फैमिली के हिसाब से गिफ्ट का चुनाव करें.
कुकिंग करें- आप पूरे परिवार के साथ मिलकर कुकिंग कर सकते हैं और ढेर सारे व्यंजन तैयार कर सकते हैं. इससे आपको ग्रांड पार्टी की फिलिंग आएगी और आप ढेर सारे व्यंजन एंजॉय भी कर पाएंगे.
इसे भी पढ़ें- Christmas Special Recipe: घर पर झटपट तैयार करें होममेड बॉर्बन चॉकलेट ब्राउनी, यहां जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
49 mins agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
9 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
10 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines