मानसून का मौसम आते ही मौसम सुहाना हो जाता है और ऐसे में रोड ट्रिप का प्लान बनाने का मन भी करने लगता है. बारिश के बीच हरियाली और ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए कार से सफर करना एक अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है. लेकिन बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भरने, विजिबिलिटी कम होने और अचानक कार में तकनीकी समस्या आने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार में कुछ जरूरी चीजें रखना बेहद जरूरी है. अगर कुछ परेशानी आए तो उसे तुरंत हल किया जा सकते और ट्रिप को बिना किसी रुकावट के एंजॉय कर सकें. ऐसे में आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं और उन्हें कैसे रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल
---विज्ञापन---
बरसात में रोड ट्रिप को आसान कैसे बनाएं? | Monsoon Road Trip Planing Tips
रेनकोट और छाता- कार से बाहर निकलते समय अचानक बारिश शुरू हो जाए तो रेनकोट या छाता काम आता है. इन्हें कार में ऐसी जगह रखें जहां जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाला जा सके. आप सिर्फ गाड़ी में बैठकर पूरी ट्रिप प्लान नहीं कर सकते हैं.
फर्स्ट एड किट जरूर रखें- सफर के दौरान छोटी-मोटी चोट या कट लग सकता है. इसलिए कार में हमेशा फर्स्ट एड किट रखें. इसमें बैंडेज, कॉटन, एंटीसेप्टिक, मेडिकल टेप और जरूरी दवाएं रखी जा सकती हैं. कार नहीं है तो बैग में जरूर साथ रखें.
---विज्ञापन---
पंक्चर रिपेयर किट और स्पेयर टायर- बारिश में कई बार गाड़ी खबर हो जाती है या गड्ढों और खराब सड़कों की वजह से टायर पंचर होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए सफर पर निकलने से पहले स्पेयर टायर को चेक करें और पंक्चर रिपेयर किट भी साथ रखें. इससे टाइम बहुत बचेगा.
जम्पर केबल रखें- कभी-कभी बैटरी डिस्चार्ज होने की वजह से कार स्टार्ट नहीं होती. ऐसे में समझ नहीं आता क्या किया जाए. हालांकि, इससे निपटने के लिए जम्पर केबल बेहद अच्छा माना जाता है. रोड ट्रिप से पहले इसे अपनी कार में जरूर रखें.
---विज्ञापन---
टॉर्च और एक्स्ट्रा बैटरी रखना- बारिश में लाइट अक्सर जली जाती है, जिसकी वजह से अंधेरे या चार्जिंग की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. बारिश के दौरान अगर कार खराब हो जाए और रात में मदद की जरूरत पड़े तो टॉर्च काफी काम आती है.
पावर बैंक और चार्जिंग केबल- लंबे सफर में फोन की बैटरी खत्म होना परेशानी खड़ी कर सकता है. खासकर इमरजेंसी कॉल, नेविगेशन या मदद के लिए फोन जरूरी होता है. इसलिए पावर बैंक जरूर रखें और वक्त आने पर इस्तेमाल करें.
---विज्ञापन---
इसके अलावा, एक से दो जोड़ी कपड़े एक्स्ट्रा रखें और खाने पीने का सामान भी साथ लाएं. अगर आप बीमार रहते हैं तो अपनी जरूरत का सामान भी बैग में रखें. कई बार मौसम खराब होने की वजह से रास्ते बंद मिलते हैं.
इसे भी पढ़ें- Tiranga Flag Selfie Tips: तिरंगे के साथ फोटो लेते समय न करें ये गलतियां, वरना मिल सकती है अपमान करने की सजा!
---विज्ञापन---