दांत हमारी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ खाना चबाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन अक्सर हम दांतों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. समय पर ब्रश न करना, जरूरत से ज्यादा मीठा खाना या दांतों की सफाई का सही तरीका न अपनाना जैसी आदतें धीरे-धीरे दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये समस्याएं शुरुआत में मामूली लग सकती हैं, लेकिन वक्त के साथ दांतों में सड़न, मसूड़ों से खून आना और दांतों में दर्द जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हमारी रोजाना की कौन-सी आदतें दांतों को खराब कर सकती हैं और इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
इसे भी पढ़ें- Room Cabinet Designs: दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
रोजाना सही तरीके से ब्रश न करना
दांतों की सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करना जरूरी है. अगर आप सुबह ब्रश करते हैं, लेकिन रात में बिना दांत साफ किए सो जाते हैं तो दांतों पर प्लाक जमा हो सकता है. प्लाक एक तरह का बैक्टीरिया होता है है, जो दांतों में सड़न और मसूड़ों की समस्याओं की वजह बन सकती है. इसलिए सुबह और रात को सोने से पहले फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें और 2 मिनट तक ब्रश करें.
बार-बार मीठा खाना और मीठे ड्रिंक्स पीना
अगर आप दिनभर कैंडी, चॉकलेट, बिस्कुट या मीठी चीजें खाते हैं तो इससे दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ सकता है. मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी का इस्तेमाल करके एसिड बनाते हैं, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए मीठी चीजों का बार-बार खाने से बचें और सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे जूस की जगह पानी का इस्तेमाल करें. इससे दांत लंबे वक्त तक हेल्दी और सफेद रहेंगे.
बहुत जोर से ब्रश करना
कुछ लोगों को लगता है कि जोर-जोर से ब्रश करने से दांत ज्यादा साफ होते हैं, जबकि ऐसा करना दांतों के इनेमल और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. लंबे समय तक गलत तरीके से ब्रश करने से मसूड़े पीछे हटने और दांतों की समस्या भी हो सकती है. बेहतर होगा कि आप सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से ब्रश करें. ब्रश को दांतों पर जोर से रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे चलाएं.
दांतों के बीच सफाई न करना
सिर्फ ब्रश करने से दांतों के बीच फंसे खाने के साफ नहीं किया जा सकता. लंबे समय तक इनकी सफाई न करने से दांतों के बीच कैविटी और मसूड़ों की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आप रोजाना फ्लॉस या दांतों के बीच सफाई करने वाली चीजों का इस्तेमाल करें. अगर दांतों के बीच ज्यादा जगह है या फ्लॉस करने में परेशानी होती है तो डेंटिस्ट से सही तरीका पूछें.
दांतों से पैकेट या बोतल खोलना
अगर आप दांतों से पैकेट फाड़ते हैं, बोतल खोलते हैं या पेन जैसी चीजें चबाते हैं तो यह आदत दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इससे दांतों में दरार आ सकती है, दांत टूट सकते हैं या पहले से लगी फिलिंग को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए पैकेट खोलने के लिए कैंची और बोतल खोलने के लिए ओपनर का इस्तेमाल करें. इससे दांत हेल्दी रहेंगे और आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
10 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
13 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
17 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines