Foods For Karwa Chauth Sargi: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है।
इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं।
ऐसे में आप कमजोरी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको सर्गी की थाली में क्या-क्या खाना चाहिए जिससे आप पूरे दिन भरपूर एनर्जी से भरा महसूस कर सकें, तो चलिए जानते हैं सर्गी की थाली में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए-
अभी पढ़ें – खाना खाने के बाद 5 मिनट करना होगा ये काम, डायबिटीज से मिलेगा आराम
-
दूध से बनी चीजें खाएं
अगर आप करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं तो आपको सरगी की थाली में दूध या दूध से बनी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। दूध एक संपूर्ण आहार होता है इसलिए दूध के सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इसलिए आपको सरगी में सेवई, खीर, रबड़ी या एक ग्लास दूध जरूर सेवन करना चाहिए।
-
कोकोनट वॉटर पीएं
सरगी में कोकोनट वॉटर के सेवन से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। इसके साथ ही नारियल पानी आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में बनाए रखने में मदद करता है जिससे आपको बीपी लो की समस्या नहीं होता है। इसलिए करवाचौथ सरगी में नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
-
दही को शामिल करें
दही खाने से आपको लंबे वक्त तक प्यास नहीं लगती है। इसलिए निर्जला व्रत के दौरान आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसे में आप दही या रायते को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
-
रोटी-सब्जी खाएं
अगर आप करवाचौथ ब्रत के दौरान भरपूर ऊर्जा से भरे रहना चाहते हैं तो सरगी की थाली में हैवी मील यानि कि रोटी, सब्जी और सलाद को जरूर शामिल करें। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
अभी पढ़ें – बार-बार चक्कर आने को भूलकर भी न करें इग्नोर, हालत हो सकती है खराब, जानें इलाज
-
फल जरूर खाएं
फलों फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए आप भरपूर एनर्जी के लिए केलै और सेब जैसे फलों को सरगी में जरूर शामिल करें।
-
ड्राय फ्रूट्स जरूर खाएं
-
ड्राय फ्रूट्स फाइबर जैसे कई तरह के पौष्टिक गुणों का भंडार होते हैं इसलिए इनके सेवन से भी आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप व्रत के दौरान पर्याप्त एनर्जी से भरे रहते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 secs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines