नई दिल्ली: डायबिटीज का रोग काफी घातक है। इसमें शरीर स्वस्थ्य रहने पर भी थकावट का अहसास होता है। इस बीमारी को लेकर कई रिसर्च हुए हैं। अब एक नया रिसर्च सामने आया है। इसमें बताया गया है कि खाना खाने के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स मेडिसिन नाम के जर्नल में छपी इस रिसर्च पेपर में ये कहा गया है कि लंच या डिनर करने के बाद बैठने या लेटने की बजाय 2 से 5 मिनट हल्की वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को इंप्रूव किया जा सकता है। अगर आप खाना खाने के बाद कुछ देर खड़ा भी होते हैं तो इसका फायदा मिलता है।

खाना खाने के बाद बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल

जब भी आप कुछ खाते हैं, खासतौर पर हाई कार्बोहाइड्रेट से भरा खाना खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ने लगता है। इसे पोस्टप्रांडियल स्पाइक के रूप में जाना जाता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल के अचानक बढ़ने से इंसुलिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जो ग्लूकोज को खून के जरिए कोशिकाओं में भेजता है। जिससे आपको एनर्जी मिलती है। हालांकि ये ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन के बीच का यह बैलेंस काफी नाजुक होता है और कंट्रोल से बाहर भी हो सकता है।

अगर आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल में लगातार बहुत अधिक वृद्धि होती है तो कोशिकाएं इंसुलिन का जवाब देना बंद कर सकती हैं और इंसुलिन प्रतिरोधी बन सकती हैं। जिससे इंसुलिन प्रतिरोधी बन सकती हैं। जो प्री डायबिटिक या टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकता है। ऐसे डॉक्टर्स खाना खाने के बाद थोड़ा टहलने की सलाह देते हैं।

टहलने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है

नए रिसर्च में पाया गया कि खाने के बाद टहलने से पोस्टप्रांडियल ग्लूकोज के लेवल को कम किया जा सकता है।  इससे खाना खाने के बाद इंसुलिन का लेवल भी इंप्रूव होता है। रिसर्चर्स ने सुझाव दिया है कि खाना खाने के बाद 5 मिटन टहलने से ब्लड शुगर लेवल तो कम होता ही है, साथ ही इंसुलिन लेवल भी ठीक रहता है। आपका काम बैठकर करने वाला है तो आप हर 20 से 30 मिनट में खडे़ हों और थोड़ा टहलें ये काफी फायदेमंद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ