Winter Care Tips: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी होना आम बात है। ऐसे में लोग गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं। सर्दियों में गर्म पानी से नहाना ही सिर्फ फायदेमंद नहीं होता है। बल्कि सर्दियों में गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गुनगुना पानी पीने से सर्दी-खांसी का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही यह गले को बैक्टीरिया से भी बचाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में गर्म पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
Healthy Breakfast Recipe: सर्दियों के मौसम में 10 मिनट में बनाएं ओट्स की इडली , जानें बनाने की विधि
खुल जाती है बंद नाक
सर्दी में गर्म पानी पीना सेहत को बहुत लाभ पहुंचाता है। गर्म पानी से बंद नाक खुलता है। सर्दी-जुकाम में साइनस और गले में म्यूकस मेंब्रेन जमा होते हैं, जिसकी वजह से सब कुछ जाम-जाम सा हो जाता है। गर्म पानी पीने से ब्लॉकेज खुल जाते हैं। साथ ही इससे गले के खराश में भी आराम मिलता है।
बॉडी करता है डिटॉक्स
रोजाना गर्म पानी पीने से बॉडी को आसानी से डिटॉक्स किया जा सकता है। सही मात्रा में पानी पीना किडनी के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे ब्लड में मौजूद गंदगी आसानी से डाइल्यूट हो जाती है और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है।
तनाव दूर होता है
गर्म पानी से माइंड को बहुत सिलेक्शन मिलता है। गर्म पानी पीते रहने से हमारे दिमाग पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। इससे दिमाग एक्टिव और तेज रहता है, जिससे मूड भी अच्छा बना रहता है और अगर मूड अच्छा रहेगा तो तनाव वैसे ही नहीं होगा।
Winter Special Recipe: सर्दियों में खाये पौष्टिक और स्वादिस्ट सोया मेथी नान, यहां जाने बनाने की विधि
ब्लड सर्कुलेशन सही करता है
बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन का सही से होने बहुत जरूरी माना जाता है। बॉडी में ब्लड का सही सर्कुलेशन कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। तो इसलिए गर्म पानी पीना बल्ड सर्कुलेशन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
स्किन को रूखेपन से बचाए
अगर आप रोज गर्म पानी पीते हैं तो यह आपके स्किन के रूखेपन को खत्म करके स्किन को चमकदार बनाता है और आपकी ढलती हुई स्किन को ताजगी पहुंचाता है। यह शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करता है। गर्म पानी पेट में गैस से राहत देता है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
9 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
11 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
15 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines