Teachers' Day Gift Ideas: 200 रुपए के बजट में टीचर को देना है गिफ्ट तो यहां से ले लीजिए आइडिया, ये 7 चीजें रहेंगी बेस्ट

Teachers' Day Gifts Under 200: टीचर्स डे पर टीचर को कुछ बढ़िया सा गिफ्ट देना है और बजट कम है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यहां टीचर्स डे के लिए ऐसे गिफ्ट ऑप्शंस दिए जा रहे हैं जो आपके टीचर को यकीनन बेहद पसंद आएंगे.

Teacher's Day Gifts Under 200
1 / 8
Teacher's Day Gifts: टीचर को देने के लिए परफेक्ट हैं ये गिफ्ट्स. AI Generated Image

Teachers' Day 2026: हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन बच्चे अपने अध्यापकों को धन्यवाद देते हैं. गुरु हमें जीवन की सही राह दिखाते हैं, हमें शिक्षा देते हैं जिससे हम ना सिर्फ आगे बढ़ना सीखते हैं बल्कि जीवन के अनेक रहस्यों से अवगत भी होते हैं. ऐसे में गुरुओं के लिए यह बच्चों की श्रद्धा और प्रेम ही है जिस चलते वे शिक्षक दिवस पर उनके लिए गिफ्ट लेकर जाना पसंद करते हैं. अगर आप भी स्टुडेंट हैं और अपने टीचर के लिए अच्छा गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो यहां जानिए 200 रुपए के बजट में क्या गिफ्ट (Teachers' Day Gift) लिया जा सकता है.

विज्ञापन

छोटा प्लांट

छोटा प्लांट 2 / 8

200 रुपए के बजट यह एक बढ़िया गिफ्ट है. आप अपने टीचर के लिए एक छोटा और प्यारा सा पौधा खरीद सकते हैं. पौधे इको फ्रेंडली गिफ्ट हैं और टीचर इन्हें लेने में झिझक भी महसूस नहीं करेंगे. इस पौधे को टीचर अपने डेस्क पर रख सकते हैं या घर भी लेकर जा सकते हैं. कुछ प्लांट्स 150, 160 या 170 रुपए तक में ही आ जाते हैं. बिना पॉट के खरीदे जाएं तो पौधे 30-40 रुपए में भी आ जाते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

कीचेन

कीचेन3 / 8

टीचर्स डे के लिए आप अलग-अलग तरह के कीचेन में से कोई एक कीचेन यानी चाभी वाली चेन चुनकर टीचर को दे सकते हैं. आप टीचर की किसी फेवरेट चीज वाला कीचेन खरीद सकते हैं, पढ़ाई से जुड़ा या किसी हॉबी से जुड़ा कीचेन भी खरीदा जा सकता है. Image Credits - Pexels

पेन हॉल्डर

पेन हॉल्डर 4 / 8

पेन हॉल्डर 100-200 रुपए में खरीदा जा सकता है. इसे आप अलग-अलग डिजाइन और शेप्स में खरीद सकते हैं. यह टीचर के काम की चीज है और इसे टीचर अपने डेस्क पर रख सकते हैं. अगर बड़े मुंह का पेन हॉल्डर हो तो इसमें पेन, पेंसिल, मार्कर और चॉक के अलावा डस्टर भी रखा जा सकता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

कोई किताब

कोई किताब 5 / 8

अध्यापकों के लिए किताब एक अच्छा ऑप्शन है. अक्सर बच्चों को लगता है कि टीचर्स के लिए किताब एक बेसिक गिफ्ट है. लेकिन, जो टीचर पढ़ना पसंद करते हैं उनके पास चाहे कितनी ही किताबें हों उन्हें कम ही लगती हैं. ऐसे में आप अपने बजट में आने वाली कोई अच्छी सी किताब टीचर के लिए चुन सकते हैं. Image Credits - Pexels

टेबल लैंप

टेबल लैंप 6 / 8

डेस्क पर रखने वाले छोटे लैंप्स 150 से 200 रुपए तक में आ जाते हैं. आजकल बेहद सुंदर मून वाले लैंप्स, किताब पर लगाने वाले रीडिंग लैंप्स या USB केबल वाली लाइट्स भी मिलती हैं. इनमें से कोई भी लैंप आप अपने टीचर के लिए खरीद सकते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

कॉफी कॉस्टर

कॉफी कॉस्टर7 / 8

टीचर को कॉफी कॉस्टर दिया जा सकता है. आप अपनी पसंद का कोई सुंदर और सिंपल कॉस्टर चुन सकते हैं. स्टाफ रूम में जहां टीचर चाय या कॉफी वगैरह पीते हैं इस कॉस्टर को उसके ऊपर रख सकते हैं. इससे टेबल गंदा नहीं होता है. यह एक बेहद यूजफुल गिफ्ट है. Image Credits - Pexels

कुछ हैंडमेड दे सकते हैं

कुछ हैंडमेड दे सकते हैं 8 / 8

टीचर्स के लिए बच्चों की मेहनत से बढ़कर कुछ नहीं होता. आपको जो कुछ भी बनाना आता है आप वो बनाकर टीचर को दे सकते हैं. प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड, ऊन से बनाए गए फूल या कागज के फूल, बोतल से बनने वाला फ्लावर वास या फिर कोई फोटोफ्रेम बनाकर अपने टीचर को दिया जा सकता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - Teachers Day: टीचर्स डे पर मार्केट से नहीं, खुद बनाएं खूबसूरत कार्ड; ये आसान टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन