हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. यह दिन उन टीचर्स के लिए आभार व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जिन्होंने बच्चों के दिलों में एक अलग जगह बनाई होती है. उन्हें पढ़ाने के साथ-साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की सीख दी गई होती है. आभार और प्यार जताने के लिए बच्चे टीचर्स को गिफ्ट देना पसंद करते हैं. कार्ड, फूल या छोटा-सा गिफ्ट देने के बजाय इस बार कुछ अलग करें और अपने टीचर्स को मजबूर करें कि वो आपका गिफ्ट जिंदगी भर याद करें. आइए इस लेख में जानते हैं कुछ ऐसे आसान आइडियाज, जिन्हें स्कूल या क्लास में आसानी से प्लान किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Teachers’ Day पर अपने फेवरेट टीचर्स को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, जेब पर भी नहीं पड़ेगा ज्यादा असर
वॉल डेकोरेट करके कहें शुक्रिया
टीचर के आने से पहले क्लासरूम की दीवार को डेकोरेट करें और अपने टीचर का शुक्रिया अदा करें. हर बच्चा अपने इमोशन दीवार पर लिख सकता है, जिसके साथ दीवार पर गुब्बारे या फूलों की माला इस्तेमाल की जा सकती है. इससे तैयार होने वाली वॉल न सिर्फ खूबसूरत लगेगी, बल्कि टीचर के लिए एक यादगार मेमोरी भी बन जाएगी.
टीचर के लिए इमोशनल वीडियो बनाएं
हर बच्चा अपने फोन या स्कूल की मदद से 1 मिनट की वीडियो बना सकते हैं. अगर बच्चे नहीं बना पा रहे हैं तो कुछ सेकंड का छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर लें. इसमें बच्चे अपने टीचर को मुबारकबाद दे सकते हैं और बता सकते हैं कि उन्होंने उनसे क्या सीखा. इसके अलावा, सारे बच्चों की वीडियोज को एक साथ भी मिलाया जा सकता है.
क्लासरूम को करें डेकोरेट
टीचर्स डे के मौके पर क्लासरूम को बच्चों की मदद से डेकोरेट करें. इसके लिए रंगीन पेपर, गुब्बारे, फूल और बोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्लैकबोर्ड पर सिर्फ टीचर्स डे लिखने के बजाय टीचर के लिए कोई प्यारा मैसेज या कोट भी लिखा जा सकता है.
बच्चों की तरफ से करें छोटा-सा परफॉर्मेंस
अगर क्लास में बच्चे डांस, म्यूजिक, कविता या एक्टिंग में रुचि रखते हैं तो टीचर के लिए छोटा-सा परफॉर्मेंस तैयार किया जा सकता है. इसमें कोई कविता, गाना या छोटा-सा स्किट शामिल किया जा सकता है. परफॉर्मेंस का थीम ऐसा रखें, जिसमें टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया हो.
इसे भी पढ़ें- बच्चे की PTM में जा रहे हैं तो टीचर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगी एकदम सटीक रिपोर्ट
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
40 mins agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 hr agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
3 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
4 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
7 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
7 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
8 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
8 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
10 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines