5 सितंबर यानी कल का दिन बच्चों और टीचर्स के लिए बहुत ही खास होता है. यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन खास प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं. इनमें बच्चे अपने टीचर्स को इज्जत देने के लिए भाषण, कविता और शायरी पेश की जाती हैं. अगर आपको भी टीचर्स देनी है और समझ नहीं आ रहा कि भाषण की शुरुआत कैसे करें या किस विषय पर बोलें तो थोड़ी सी तैयारी आपकी स्पीच को काफी बेहतर बना सकती है. आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आप कैसे एक शानदार स्पीच तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है? जानिए किस महीने यहां का नजारा लगता है सबसे खूबसूरत
शिक्षक दिवस पर भाषण के लिए टॉपिक्स कैसे सेलेक्ट करें? | How to Choose Teachers Day Speech
शिक्षक दिवस पर कुछ बोलने के लिए टॉपिक ऐसा सेलेक्ट करें, जिस पर आप आसानी से आपकी फीलिंग्स को अच्छी तरह से बता सके जैसे-
- शिक्षक के योगदान से जुड़ा टॉपिक चुनना
- अपनी सफलता के बारे में बताना
- सीख और गलतियों पर बात करना
स्पीच की शुरुआत कैसे करें?
भाषण की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए, जो सुनने वालों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लें. सीधे अपना नाम और कक्षा बताने के बजाय किसी सोच, सवाल या शिक्षक के योगदान से जुड़ी चीजों के बारे में बात करें. इसके बाद, आप अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कह सकते हैं कि आज का दिन उन सभी शिक्षकों के लिए है, जो बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं.
भाषण को शानदार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
- भाषण बहुत लंबा न करना- टीचर्स डे की स्पीच को जरूरत से ज्यादा लंबा करने के बजाय अपनी बात को साफ रखें. कुछ अच्छी सोच के साथ भाषण शुरू करें और जल्दी खत्म करने की कोशिश करें.
- आसान शब्दों का इस्तेमाल करना- स्पीच में बहुत ज्यादा हार्ड शब्दों का इस्तेमाल करें. स्पीच सुनकर हर इंसान आसानी से समझ सके और स्पीच को अपने बोलने के अंदाज में रखना ज्यादा इफेक्टिव होता है.
भाषण की पहले से प्रैक्टिस करना- शीशे के सामने या परिवार के किसी सदस्य के सामने भाषण बोलकर देखें. इससे झिझक कम होगी और आप आसानी से मंच पर बोल सकते हैं.
स्पीच के आखिर में क्या बोलें?
आखिर में स्पीच को प्यार और इज्जत देते हुए शुक्रिया अदा करें साथ ही, यह कहें कि हमारे भविष्य को रास्ता देने के लिए आपका योगदान हमेशा याद रहेगा और आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. बस अपनी बात को जल्दी खत्म कर दें.
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बेटी को देना है राधा रानी का लुक तो ऐसे करें तैयार, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
22 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines