Tea Vs Coffee: सर्दियों में लगभग सभी को चाय या कॉफी पीना काफी पसंद होता है। कई लोग दिन की शुरुआत ही चाय या कॉफी से करते हैं। वहीं, कुछ लोग रात में सोने से पहले भी चाय या कॉफी पीते हैं। कई बार अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सवाल ये भी उठता है कि चाय या कॉफी ज्यादा फायदेमंद होता है या नहीं। कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि सर्दियों से चाय या कॉफी कितनी मात्रा में पीना फायदेमंद हो सकता है या फिर उनके लिए नुकसानदायक तो नहीं। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सा आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है?
कॉफी पीने के फायदे
कॉफी में मौजूद कैफीन आपको ताजगी और एनर्जी से भरपूर रखता है। ये सर्दियों की सुस्ती को कम करने में मदद करता है। अगर आप में कॉफी पीते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे ठंड में शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके अलावा कॉफी ध्यान और फोकस को बढ़ाने में भी मदद करता है। कॉफी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए अगर हम ठंड में कॉफी पीते हैं, तो शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कॉफी आपके बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
चाय पीने के फायदे
सर्दियों में चाय पीने से हमारा शरीर गर्म रहता है। कई लोग सर्दियों में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, और लौंग वाली चाय पीना पसंद करते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे ठंड में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती हैं। सर्दियों में अगर ऐप मसाला वाली चाय या अदरक वाली चाय पीते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत मिल सकती है। इसके अलावा हर्बल और ग्रीन टी डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करती है और शरीर डिटॉक्स रहता है। इसलिए आप सर्दियों में चाय का सेवन जरूर करें, लेकिन सीमित मात्रा में।
दोनों में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद
अगर आप सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए और स सर्दी-खांसी कम करने के लिए चाय का सेवन कर सकते हैं। कोशिश ये करें कि ठंड के दिनों में आप हर्बल टी ही पिएं, क्योंकि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको ऊर्जा की जरूरत है और काम के दौरान अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
33 mins agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
4 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
6 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
23 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines