Tea Vs Coffee: चाय या कॉफी सर्दियों में क्या ज्यादा बेहतर, जानें इसके फायदे

Tea Vs Coffee:  सर्दियों में कई लोगों को चाय या कॉफी पीना काफी पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में से कौन-सा ज्यादा बेहतर होता है? यहां जानते हैं कि दोनों में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? 

Tea Vs Coffee

Tea Vs Coffee

विज्ञापन

Tea Vs Coffee:  सर्दियों में लगभग सभी को चाय या कॉफी पीना काफी पसंद होता है। कई लोग दिन की शुरुआत ही चाय या कॉफी से करते हैं। वहीं, कुछ लोग रात में सोने से पहले भी चाय या कॉफी पीते हैं। कई बार अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सवाल ये भी उठता है कि चाय या कॉफी ज्यादा फायदेमंद होता है या नहीं। कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि सर्दियों से चाय या कॉफी कितनी मात्रा में पीना फायदेमंद हो सकता है या फिर उनके लिए नुकसानदायक तो नहीं। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सा आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है?

कॉफी पीने के फायदे

कॉफी में मौजूद कैफीन आपको ताजगी और एनर्जी से भरपूर रखता है। ये सर्दियों की सुस्ती को कम करने में मदद करता है। अगर आप में कॉफी पीते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे ठंड में शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके अलावा कॉफी ध्यान और फोकस को बढ़ाने में भी मदद करता है। कॉफी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए अगर हम ठंड में कॉफी पीते हैं, तो शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कॉफी आपके बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

चाय पीने के फायदे

सर्दियों में चाय पीने से हमारा शरीर गर्म रहता है। कई लोग सर्दियों में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, और लौंग वाली चाय पीना पसंद करते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे ठंड में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती हैं। सर्दियों में अगर ऐप मसाला वाली चाय या अदरक वाली चाय पीते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत मिल सकती है। इसके अलावा हर्बल और ग्रीन टी डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करती है और शरीर डिटॉक्स रहता है। इसलिए आप सर्दियों में चाय का सेवन जरूर करें, लेकिन सीमित मात्रा में।

दोनों में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद

अगर आप सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए और स सर्दी-खांसी कम करने के लिए चाय का सेवन कर सकते हैं। कोशिश ये करें कि ठंड के दिनों में आप हर्बल टी ही प‍िएं, क्योंकि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको ऊर्जा की जरूरत है और काम के दौरान अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ