चाय बनाने की ये 5 गलतियां आपको पड़ सकती है भारी! खुद देंगे आप कई बीमारियों को बुलावा
Tea Making Mistakes in Hindi: अगर आप भी एक चाय लवर हैं और घर पर हर दिन चाय बताने हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें!
Edited By Mehak Jain

क्या आप भी पीते हैं चाय?
Edited By Mehak Jain

क्या आप भी पीते हैं चाय?
Tea Making Mistakes in Hindi: भारत में सर्दियों के दौरान मसाला चाय सिर्फ एक गर्म ड्रिंक ही नहीं है बल्कि ज्यादातर भारतीयों के लिए यह एक इमोशन है, लेकिन कभी आपने सोचा है जिस चाय को आप रोजाना बनाकर पी रहे हैं उसे बनाने में आप कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं? क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती चाय के साथ जुड़े इस इमोशन को चुटकियों में खत्म कर सकती है। आइए हम आपको घर पर मसाला चाय बनाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए उसके बारे में बताते हैं।
चाय बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी वाली चाय पत्ती या टी बैग का यूज करें। कई चाय की पत्ती ऐसी होती हैं, जिसमें बिल्कुल खुशबू नहीं आती उनका यूज बिल्कुल न करें।
चाय को अधिक उबालने से वह कड़वी और अधिक काली बन सकती है। इसलिए, (Tea Making Mistakes) चाय की पत्ती, मसाले और दूध डालने के बाद धीरे से उबालना एक सही तरीका है।
ध्यान रखें कि आप कच्चे दूध के बजाय उबले हुए दूध का यूज करें। साथ ही दूध और पानी की मात्रा समान होनी चाहिए। बहुत अधिक दूध चाय की पत्तियों और मसालों के स्वाद को कम कर सकता है, जबकि कम दूध से एक कड़क चाय बन सकती है।
चाय बनाते समय शुगर का यूज आखिरी में करें। यह चाय के (Tea Making Mistakes) नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप शुरुआत में चीनी मिलाते हैं, तो इससे चाय का रंग गहरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Maldives छोड़िए! इन 4 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
चाय को छानने के लिए हमेशा एक छलनी का यूज करें और कभी भी चाय की पत्तियों को न निचोड़ें, क्योंकि ऐसा करने से भी चाय कड़वी हो सकती है।
मसाला चाय को कभी भी दोबारा गर्म न करें, क्योंकि (Tea Making Mistakes) इससे चाय का टेस्ट कड़वा हो सकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य के लिए दोबारा गर्म की गई चाय पीने से पेट खराब, दस्त, ऐंठन, मतली, सूजन और कई अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: