Tea Benefits and side effects: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ ही नहीं है बल्कि एक इमोशन है। यहां लोग अलग-अलग वजह से चाय पीते हैं। कोई शौक के लिए तो कोई स्वाद के लिए फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी वो चाय पीना तो मिस ही नहीं कर सकते हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि चाय न पीने की वजह से उनकों सिर में दर्द होने लगता है। पर क्या सच में चाय का सिर दर्द से कुछ लेना-देना है? आइए जानते हैं।
क्या कहते हैं Experts
इंडिया टुडे से बात करते हुए मुंबई की कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ रूही पीरजादा ने बताया कि वैसे तो चाय पीने का कोई सीधा संबंध सिरदर्द से नहीं है। लेकिन डिहाइड्रेशन की वजह से होने वाले सिरदर्द से चाय राहत दिला सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय एक लिक्विड है जो कहीं न कहीं शरीर में पानी की पूर्ति करती है।
ये भी पढ़ें- पिज्जा-बर्गर खाने की होती है क्रेविंग, तो शरीर में इन पोषक तत्वों की हो सकती है कमी
वहीं फोर्टिस अस्पताल नोएडा की न्यूरोलॉजी की निदेशक डॉ ज्योति बाला शर्मा भी इस बात से सहमत हुई कि चाय का सिरदर्द से कोई सीधा संबंध नहीं है लेकिन चाय बंद नाक के खोलता है जिससे साइनस की वजह से होने वाले सिरदर्द से छुटकारा मिलता है। चाय में कैफिन मौजूद होता है जो आपकी रक्त वाहिकाओं को खोलता है जिससे आपको सिरदर्द से राहत मिल सकता है। इसके अलावा कई और कारणों की वजह से भी आपको चाय पीने से सिरदर्द से राहत मिल सकती है।
हाइड्रेशन
चाय पीने से कहीं न कहीं आपके शरीर में पानी की कमी दूर होती है जिसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन की वजह से होने वाला सिरदर्द नहीं होता है।
चाय की सुगंध
वैसे तो इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय की खुशबू से आपका सिरदर्द दूर होता है लेकिन कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि इसमें मौजूद मसालों की सुगंध से आपका सिरदर्द दूर हो सकता है।
क्या चाय पीने से हो सकता है सिरदर्द
डॉ. रूही पीरजादा कहती हैं कि ज्यादा चाय या कॉफी के सेवन से आपकी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं जिससे आपको सिरदर्द हो सकता है। वहीं डॉ ज्योति बाला शर्मा का कहना है कि चाय के ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है जिससे आपको कमजोरी, नींद न आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- चाय के साथ इन 4 चीजों का खाना है खतरनाक, जान पर भी आ सकती है बात!
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
9 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
12 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines