Tea Benefits: इन दिनों देश में मौसम करवट ले रहा है। बदलता मौसम अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग तुरंत बीमार पड़ जाते हैं। इम्यूनिटी खराब होने से रोगों से जल्दी उबरना मुश्किल हो जाता है। अक्टूबर का महीना लगभग खत्म होने वाला है, कुछ ही दिनों में सर्दियां शुरू हो जाएंगी। अधिकतर लोग सर्दी-खांसी से परेशान रहेंगे। सर्दियों में लोगों की चाय पीने की खपत भी बढ़ जाती है, तो क्यों ना हम चाय से ही अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करें? जी हां, अगर हम अपनी नॉर्मल चाय से परहेज कर इन स्वादिष्ट और सेहतमंद चाय का सेवन करते हैं, तो ये आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ा सकता है और आपको बीमारियों से बचा सकता है।
Immunity बढ़ाने के लिए पिएं ये चाय
1. अदरक की चाय
अदरक में मौजूद गुण आपको एलर्जी, सूजन और कीटाणुओं के संपर्क में आने से बचाते हैं। इस चाय को पीने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। अदरक वाली चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इस चाय के सेवन से गले के इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप पानी में अदरक के टुकड़ों को डालकर अच्छे से उबालना होगा।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
2. तुलसी की चाय
तुलसी के पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों के सेवन से सांस से जुड़ी बीमारियों में भी फायदा होता है। तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरे होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। आप सर्दियों में रोजाना इस चाय को पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए भी आपको ताजे तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर फिर पीना होगा। इस चाय की खासियत है कि इसमें आपको अलग से शहद या किसी स्वीटनर की जरूरत नहीं होगी, तुलसी की चाय की खुशबू ही काफी होती है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
3. हल्दी की चाय
हल्दी आयुर्वेद की ऐसी जड़ी-बूटी है जो अपने अनेकों गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो कि एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी है। हल्दी के दूध को पीना काफी फायदेमंद माना गया है। वैसे ही हल्दी वाली चाय भी बेहद गुणकारी होती है। हल्दी सबसे ज्यादा इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करती है क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल भी है।
4. पेपरमिंट टी
पेपरमिंट टी यानी पुदीने के पत्तों की चाय, इस चाय के सेवन से सांस और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने की संभावना कम होती है। पुदीने की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके साथ-साथ खांसी और गले की खराश में भी राहत मिलती है।
5. दालचीनी वाली चाय
दालचीनी में भी भर-भर के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। सर्दियों में इस मसाले की चाय पीने से आपके शरीर का शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगे। दालचीनी वाली चाय पीने से हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines