Tattoo Removal Tips: टैटू कुछ लोग इसलिए बनवाते हैं, क्योंकि वह खुद को दूसरों से अलग और शानदार दिखाना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी हो सकता है कि वे अब आपको सूट न करें और आप इसे हटाना चाहते हों। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। लाइफ ने एक अलग मोड़ ले लिया हो या फिर आपकी नई नौकरी के लिए अधिक पॉलिश और साफ-सुथरे लुक की जरूरत हो। कारण जो भी हो लेजर टैटू हटाना आसान बात नहीं होती है। इसके लिए लोग सेफ और प्रभावी तरीका ढूंढते हैं। हालांकि, टैटू हटाने से पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि इसे लेकर स्किन एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट?
दिल्ली के स्किन केयर क्लिनिक में स्किन एक्सपर्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. बीएल जांगिड़ बताते हैं कि जब आप टैटू बनवाते हैं, तो आपका शरीर स्याही को एक अनजान के रूप में फील करता है। वाइट ब्लड सेल्स (WBC) इसे हटाने की कोशिश करती हैं, लेकिन पिग्मेंट पार्टिकल्स इतने बड़े होते हैं कि वे स्वाभाविक रूप से टूट नहीं पाते। यही कारण है कि टैटू स्थायी रूप से आपकी स्किन पर टिक पाता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
कैसे पाएं टैटू से छुटकारा?
लेजर टैटू रिमूवल टैटू हटाने का सबसे आम और प्रभावी तरीका है इसमें, टैटू पर लेजर बीम की मदद से त्वचा में मौजूद स्याही को हटाया जाता है। इसके अलावा आप डर्माब्रेशन की मदद से भी इसे हटा सकते हैं। ये एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें स्किन की बाहरी परतों को हटा दिया जाता है।
टैटू हटाने से आपकी स्किन किस तरह प्रभावित होती है?
रंग मायने रखता है- काली स्याही से बने टैटू को हटाना सबसे आसान है, जबकि हल्के रंग जैसे पीला, हरा और नीला ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं और इसके लिए एक्स्ट्रा सोर्स की जरूरत होती है।
टैटू की आयु- पुराने टैटू तेजी से फीके पड़ जाते हैं, क्योंकि समय के साथ उनकी स्याही थोड़ी फीकी पड़ चुकी होती है।
त्वचा का रंग- हल्के रंग की त्वचा वाले लोगों में आमतौर पर बेहतर रिजल्ट देखने को मिलते हैं, क्योंकि उनमें पिगमेंटेशन में बदलाव खतरा कम रहता है।
स्याही की क्वालिटी- प्रोफेशनल टैटू में ज्यादा टिकाऊ स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शौकिया टैटू की तुलना में उन्हें हटाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि शौकिया टैटू में आमतौर पर लो क्वालिटी की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
4 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
5 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
7 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
8 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
11 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
11 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
12 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
12 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
14 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines