हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपना नया जैसा कैसे रखें? यहां जानें देखभाल करने के 5 आसान तरीके

Tattoo Naya Jaisa Kaise Rakhe: परमानेंट टैटू जिसे हटाया नहीं जा सकता है. इसलिए इसकी देखभाल करते रहना जरूरी है. इसके लिए आपको सही सफाई, मॉइस्चराइजिंग, धूप से बचाव और थोड़ी सावधानी की जरूरत होगी. 

विज्ञापन
टैटू को खूबसूरत रखने के लिए क्या करें? image Credit- News24

Tattoo Ki Dekhbhal Karne Ke Tips: आजकल टैटू बनवाना बहुत आम हो चुका है. लोग फैशन और पर्सनल स्टाइल को अब्र ज्यादा प्राथमिकता देने लगे हैं. इसलिए लोगों ने अपने हाथों, गर्दन और अपनी फेवरेट जगह पर टैटू बनवा रहे हैं. हालांकि, परमानेंट टैटू बनवाकर लोग बेफिक्र हो जाते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से केयर न की जाए तो टैटू का रंग फीका पड़ सकता है. यह हकीकत कुछ कम लोग जानते हैं कि इसमें भी स्किन इंफेक्शन हो सकता है या डिजाइन भी खराब दिखने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका परमानेंट टैटू सालों तक नया और चमकदार दिखे, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 500 रुपये में वीकेंड बन जाएगा यादगार, यहां जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहें

परमानेंट टैटू का ख्याल कैसे रखें? 

टैटू को साफ रखें- टैटू बनवाने के बाद स्किन बहुत ही संवेदनशील हो जाती है. इसलिए टैटू वाली जगह को साफ रखना और उसकी नियमित देखभाल करना जरूरी है. इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन से दिन में 2 बार साफ करें. 

विज्ञापन

धूप से टैटू बचाएं- अपने टैटू को गर्म जगहों या धूप से बचाएं. रिसर्च के मुताबिक, धूप टैटू के रंग को जल्दी फीका कर सकती है. खासकर अगर टैटू नया है तो सीधे सूरज की रोशनी से बचाना बहुत जरूरी है. 

टैटू को बार-बार धोना- कई लोगों को टैटू बार बार धोने की आदत होती है, लेकिन आप ऐसा ना करें क्योंकि ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. अगर आपके खुजली हो रही हो तो मॉइस्चराइजर लगाएं. 

विज्ञापन

ज्यादा पानी से बचें- नया टैटू बनवाने के बाद कुछ दिनों तक पानी से बिल्कुल बचें. आप स्विमिंग पूल, समुद्र या ज्यादा देर पानी से दूर रहें. क्लोरीन और गंदे पानी से टैटू खराब हो सकता है. 

ढीले और साफ कपड़े पहनें- शुरुआत में अपने टैटू को ढीले और साफ कपड़े से बचाएं. इससे दर्द, जलन और टैटू के रंग पर भी असर नहीं पड़ेगा और आप आसानी से सो पाएंगे.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- गलती से भी इंडक्शन स्टोव पर न करें ये काम, वरना मिनटों में हो सकता है खराब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola