When Copper Is Dangerous: भारत में तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपरा काफी पुरानी है. पहले स्टील के बर्तनों का कम इस्तेमाल किया जाता था, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार तांबे के पात्र में रखा पानी शरीर को शुद्ध करता है. साथ ही, ये बर्तन कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होता है. मगर क्या आप जानते हैं कि अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यही फायदेमंद आदत नुकसानदेह और कभी-कभी जानलेवा भी बन सकती है? अगर आप भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो यकीनन आपको पता होना चाहिए कि कब तांबे का पानी नुकसान पहुंचा सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- 10 साल की उम्र तक बच्चे को जरूर सिखाएं ये 10 काम, जीवन में हमेशा रहेगा सबसे आगे
कब तांबे का पानी बन जाता है जहर?
तांबे के बर्तन में पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो यकीनन आप बीमार पड़ सकते हैं. कहा जाता है कि तांबा अंदर से बहुत ही जल्दी गंदा होता है और इसमें काई भी जमने लगती है. इसलिए एक नियमित वक्त के अंतराल के बाद तांबे के बर्तन की साफ-सफाई करनी बहुत जरूरी है.
लक्षण
- उल्टी या मतली
- पेट दर्द
- चक्कर आना
- गंभीर स्थिति में लिवर डैमेज
किन लोगों को तांबे के बर्तन इस्तेमाल करने से बचना चाहिए?
- लिवर की बीमारी वाले
- किडनी रोगी
- छोटे बच्चे
किन स्थितियों में हो सकता है मुकसान?
- तांबे में मौजूद तत्व शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा कॉपर टॉक्सिसिटी का कारण बन सकती है. अगर कोई इंसान दिनभर सिर्फ तांबे के बर्तन का पानी ही पीता है तो इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है.
- अगर आप पानी को एक वक्त तक स्टोर करते हैं तो यह परेशानी हो सकती है. तांबे के बर्तन में पानी 8 घंटे तक रखना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे 24 घंटे या उससे ज्यादा समय तक रखते हैं तो पानी में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है.
- अगर आप तांबे के बर्तन में खट्टी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो यह तांबे के साथ रिएक्शन करके जहरीले बन सकते हैं. इसलिए आप इसमें नींबू पानी या कोई खट्टी चीज बिल्कुल भी ना इस्तेमाल करें.
- तांबे के बर्तन में समय के साथ पैटिना जम जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. इसलिए हफ्ते में 3 बार नींबू और नमक से बर्तन को साफ करें.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट सूजी चीला, मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा ब्रेकफास्ट
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
4 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
5 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
9 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
9 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
10 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
11 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
14 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines