Tambe Ke Bartan Kaise Saaf Kare: कॉपर के बर्तन ना सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि पूजा-पाठ में इस धातु को शुभ माना जाता है और इसके बर्तनों का इस्तेमाल होता है. खासतौर से नवरात्रि के दौरान तांबे के लोटे या थाली का इस्तेमाल होता है. ऐसे में अगर आपके घर में भी तांबे का लोटा है और गंदा हो गया है तो यहां दिए तरीके से तांबे के लोटे को साफ किया जा सकता है. इन तरीकों से बिना ज्यादा जद्दोजहद के ही तांबे के लोटे (Copper Vessel) की सफाई हो सकती है.
यह भी पढ़ें – बार-बार मांजने के बाद भी कप पर लगे रह गए हैं चाय के दाग, तो इन ट्रिक्स से करके देखें साफ
कैसे करें तांबे के लोटे की सफाई | How To Clean Copper Utensils
हल्दी और सिरके का पानी
तांबे का लोटा साफ करने के लिए हल्दी और सिरके का पानी इस्तेमाल किया जा सकता बै. इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और इसमें हल्दी और थोड़ा विनेगर डाल दें. अब आंच को बंद करें और इस पानी में कोई कपड़ा भिगोकर उससे तांबे के बर्तन की सफाई करें. अब तांबे के बर्तन को इसी गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. आखिर में साबुन से बर्तन को सामान्य तरह से धो लें और कपड़े से साफ कर लें.
नमक और नींबू आएगा काम
तांबे के लोटे या जो भी बर्तन साफ करना हो उसपर विनेगर लगाएं या नींबू का रस डाल दें. इसपर अब थोड़ा सा नमक डालकर कुछ देर के लिए रखें और फिर जूने से घिसकर धो लें. तांबा चमक जाता है.
टॉमेटो कैचअप हो सकता है असरदार
तांबे के लोटे की सफाई के लिए बाजार से लाया गया टॉमेटो कैचअप इस्तेमाल कर सकते हैं. केचअप को तांबे पर लगाएं और किसी साफ कपड़े से घिसकर साफ करें. इसके बाद पानी से धोकर लोटे को सूखने के लिए रख दें.
पितांबरी पाउडर से करें साफ
थोड़ा सा पितांबरी पाउडर (Pitambri Powder) लेकर तांबे के ऊपर लगाएं और उसे मलें. इसके बाद पानी से साफ करके किसी साफ कपड़े से पोंठ लें. पिंताबरी पाउडर तांबे की सफाई में कारगर साबित हो सकता है.
आटा और नींबू करें इस्तेमाल
तांबे की सफाई में रसोई की ये 2 चीजें असरदार हो सकती हैं. आटे में नींबू का रस डालकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को तांबे पर मलकर अच्छे से घिसें और सफाई करें. इसके बाद पानी से धोकर कपड़े से पोंछे. तांबे पर लगे दाग हटेंगे और तांबे शाइनी नजर आने लगेगा.
धोने के बाद करें यह काम
तांबे के लोटे या बर्तन को धो लेने के बाद इसे अच्छे से सुखाकर रखना जरूरी है. धूप में बर्तन को सुखाना बेस्ट होता है. इससे तांबे पर किसी तरह का मॉइस्चर नहीं रहता है.
यह भी पढ़ें – बेड से निकाल रहे हैं हल्के कंबल तो ऐसे करें सफाई, धोने की नहीं पड़ेगी जरूरत, निकल जाएगी बदबू और नजर आएगी चमक
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines