Swimming Vs cycling: वजन घटाने के लिए हर कोई अलग-अलग तरह के वर्कआउट करते हैं, लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि सबसे ज्यादा स्विमिंग फायदेमंद है या साइकिल चलाना बेहतर है। आपको बता दें, स्विमिंग और साइकिल चलाना एक अच्छी एरोबिक एक्सरसाइज हैं और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
कई लोगों को जिम करना पसंद नहीं है। यही वजह है कि वेट लॉस करने के लिए कुछ लोग स्विमिंग, साइकिल चलाना, डांस या ब्रिस्क वॉक करना पसंद करते हैं। वजन कम करने के लिए स्विमिंग और साइकिल करना बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है। चलिए जान लेते है कि वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज बेहतर है-
दिल के लिए कौन सी एक्सरसाइज लाभदायक
तैरना एक अच्छी एक्सरसाइज है, इसमें सिर से लेकर पैर तक की सभी मसल्स जैसे कोर, हाथ, कंधे, कमर और पैर शामिल होते हैं। तैराकी से शरीर की एनर्जी बढ़ती है। इसके मुकाबले में साइकिल चलाने कम मेहनत वाली एक्सरसाइज है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो दिल के लिए साइकिलिंग के बजाय स्विमिंग ज्यादा फायदेमंद है।
न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर
अगर आपको तैरना आता है तो आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं। केवल एक प्रारंभिक प्रशिक्षण की जरूरत होती है। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर वाले लोग के लिए स्विमिंग करना काफी फायदेमंद होता है।
किन लोगों के साइकिलिंग ज्यादा फायदेमंद
हालांकि कुछ मामलों में तैराकी के बजाय साइकिलिंग करना ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आपके कंधे या घुटनों में चोट हैं तो तैरने के बजाय साइकिलिंग करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके अलावा यदि आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो स्विमिंग पूल के पानी के परेशानी हो सकती है। ऐसे में साइकिलिंग करना ज्यादा लाभकारी होता है।
साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान
साइकिल चलाना हार्ट के लिए ज्यादा अच्छी एक्सरसाइज नहीं मानी जाती है। यदि आप अपने दिल को मजबूत करना चाहते हैं तो कार्डियो एक्सरसाइज के लिए साइकिल के बजाय किसी अन्य वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए।
तैराकी बनाम साइकिलिंग
वजन कम करने के हिसाब से देखा जाए तो तैराकी और साइकिल चलाना दोनों ही कैलोरी बर्न करने वाली वर्कआउट है। रिसर्च के मुताबिक, 1 घंटे की तैराकी साइकिल चलाने के मुकाबले अधिक कैलोरी बर्न करती है, क्योंकि इसमें मांसपेशियों के कई समूहों का यूज किया जा रहा है। तैराकी एक प्रॉपर शरीर की कसरत है, लेकिन साइकिल चलाना मुख्य रूप से निचले शरीर पर फोकस है।
ये भी पढ़ें- New Study: इन 4 आदतों को बदल डालिए, बढ़ सकते हैं जिंदगी के लगभग 5.5 साल
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
15 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines