Sweet Recipe: कुछ बच्चे खाने-पीने के मामले में बड़ी आना-कानी करते हैं। उन्हें कुछ भी खिलाना बड़ा मुश्किल होता है। अगर आपका बच्चा भी उन्हीं में से एक है, तो उसे एक बार ये रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी बर्फी बनाकर जरूर खिलाएं। उन्हें यकीनन इसका स्वाद पसंद आएगा। इस मिठाई को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा, साथ ही इस बर्फी को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें बच्चों को अट्रैक्ट भी करेंगी, जिससे वो इसे खाने की डिमांड बार-बार करेंगे। चलिए, जानते हैं टूटी-फ्रूटी बर्फी बनाने की रेसिपी।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
बर्फी बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप दूध
- 2 टेबल स्पून देसी घी
- 100 ग्राम सफेद चॉकलेट (White Chocolate)
- 2 कप मिल्क पाउडर
- आधा कप चीनी
- मनपसंद टूटी फ्रूटी (रंग- हरी, लाल और पीली)
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता या अखरोट)
विधि
स्टेप-1
सबसे पहले गैस पर एक गहरे पैन को चढ़ाकर गर्म करें। अब इसमें 1 कप दूध मिलाकर गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच शुद्ध देसी घी डालकर एक बार चलाएं। जब घी दूध के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तो उसमें सफेद चॉकलेट डालकर मिला लें। दूध को तब तक पकाएं, जब तक चॉकलेट इसमें मेल्ट होकर अच्छे से मिक्स न हो जाए। अब इसमें दूध का पाउडर मिला लें, इस वक्त गैस को लो फ्लेम पर रखना जरूरी है, नहीं तो, मिक्सचर आपस में चिपक सकता है। इस स्टेज पर आपको मिक्सचर को अच्छे से चलाते हुए पकाना है ताकि चॉकलेट और दूध का मिक्सचर जलने न लग जाए। जब आपका मिक्सचर इकट्ठा होने लगे यानी पैन छोड़कर डो (dough) की तरह बनने लगे तो इसमें चीनी डाल दें। अब हल्की आंच पर इसे तब तक पकाएं, जब तक चीनी पिघल न जाए।
स्टेप-2
अब आपका बर्फी वाला मिक्सचर तैयार है। इसमें ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी मिलाकर एक बार चला लें और गैस बंद कर दें। इस बीच आपको एक पैन में बची हुई सफेद चॉकलेट को मेल्ट कर लेना है।
स्टेप-3
बर्फी के मिक्सचर को एक प्लेट में या फिर आपके पास कोई बेकिंग ट्रे है तो उस पर पहले बटर पेपर को बिछा लें। बटर पेपर के ऊपर बर्फी के मिक्सचर को डालकर फैला दें। अब आपको कम से कम 2 घंटे के लिए इसे फ्रिज में जमने के लिए रखना होगा।
स्टेप-4
दो घंटे बाद इसे बाहर निकाल लें। बर्फी सेट हो जाए तो आपको इसके ऊपर पिघली हुई सफेद चॉकलेट को डालकर एक लेयर बनानी है। चॉकलेट की लेयर एक समान होनी चाहिए और पूरी बर्फी की सतह पर फैली होनी चाहिए। ध्यान रहे, पिघली हुई चॉकलेट को पहले ही पिघलाना जरूरी है क्योंकि अगर आप बिल्कुल गर्म चॉकलेट इस पर डालेंगे तो जमी हुई बर्फी टूट सकती है। चॉकलेट की लेयर फैलाने के बाद बर्फी को और 1 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
स्टेप-5
अब बर्फी को फ्रिज से निकालकर प्लेट से बाहर निकाल दें। बिल्कुल ध्यान से बटर पेपर को बर्फी के ऊपर से उतार लें। अब बर्फी को आराम से साइज में काट लें। आपकी फ्रूट एंड नट बर्फी बनकर तैयार है।
ये टेस्टी, कलरफुल और ड्राई फ्रूट्स से भरी बर्फी आपके बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखेगी।
ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
20 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
22 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines