हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sweet Potato Benefits: शकरकंद को करें डाइट में शामिल, होंगे 7 चौंकाने वाले फायदे

Sweet Potato Benefits: अगर आप हर रोज अपनी डाइट में स्वीट पोटैटो को शामिल करते हैं, तो ये कई गंभीर बीमारियों दूर रखने के साथ-साथ आपके शरीर को भी हेल्दी बनाए रखता है।

विज्ञापन
शकरकंद के फायदे

Sweet Potato Benefits: शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो भी कहते हैं, जो एक काफी टेस्टी और हेल्दी कंदमूल है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप इसे हर रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही ये आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद कर सकता है। आइए यहां जानते हैं शकरकंद खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद

शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है। साथ ही फाइबर कब्ज को रोकने में मदद करता है और आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रखता है।

ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

कैंसर से बचाव

शकरकंद में एंटी-कैंसर गुण होते हैं जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। साथी आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है और आप कई गंभीर बीमारियों से दूर रह पाते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

शकरकंद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे आपकी बॉडी इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल कर पाती है।

विज्ञापन

हार्ट के लिए फायदेमंद

शकरकंद में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शकरकंद में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है। ये मोतियाबिंद और अन्य आंखों की समस्याओं से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।

विज्ञापन

वजन कम करने में करता है मदद

शकरकंद कम कैलोरी वाला फूड है, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो यह लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगने देता है जिससे आप समय पर और सही मात्रा में खाना खा पाते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

शकरंद में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और स्क्रीन के गला को बरकरार रखता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सिगरेट न पीने वालों में Lung Cancer का खतरा बढ़ा, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले ये कारण

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola