---विज्ञापन---

शकरकंदी खाने के 5 चौंकाने वाले फायदे, हड्डियों-किडनी के लिए भी है वरदान

Sweet Potato Benefits: शकरकंद, जिसे स्वीट पोटेटो के नाम से भी जाना जाता है, एक पौष्टिक जड़ वाली सब्जी है जिसके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसे रोज खाने के फायदे।

---विज्ञापन---

Sweet Potato Benefits: शकरकंद एक जड़ वाली सब्जी है, जो इस मौसम में काफी बिकती है। यह सब्जी फाइबर, विटामिन-A,C और E से भरपूर होती है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है। शकरकंद इस मौसम में बिकने वाली एक आम सब्जी है, जो कि लाभदायक गुणों से भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। आइए आपको बताते हैं इन दिनों रोजाना शकरकंद खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ होंगे।

आलू और शकरकंद में अंतर

आलू और शकरकंद दोनों ही जड़ों वाली सब्जियां हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर होते हैं-

---विज्ञापन---

जैसे आलू का रंग पीला, मिट्टी जैसा और हल्का हरा होता है, जबकि शकरकंद का रंग भूरा या हल्का बैंगनी होता है। आलू का स्वाद नमकीन होता है, वहीं, शकरकंद का स्वाद मीठा होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम होता है। शकरकंद विटामिन ए और फाइबर का सोर्स होता है। आलू खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, वहीं आलू वजन भी बढ़ाता है। शकरकंद खाने से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है और यह वेट लॉस में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!

---विज्ञापन---

शकरकंद खाने के अनगिनत फायदे

1. डायबिटीज- शकरकंद का स्वाद मीठा होता है लेकिन इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। मधुमेह रोगियों को शकरकंद उबालकर खाना चाहिए। हालांकि, इन लोगों को शकरकंद खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

2. हृदय रोग- शकरकंद में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। यह सब्जी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बैलेंस करती है। इसलिए हार्ट के मरीजों के लिए भी यह सब्जी खाना फायदेमंद है।

---विज्ञापन---

3. किडनी हेल्थ- किडनी रोग एक गंभीर समस्या है। अक्सर किडनी रोगों के कुछ मरीजों को तरह-तरह की सब्जियां खाने से रोका जाता है लेकिन शकरकंद खाना इनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। शकरकंद में पोटेशियम होता है।

4.हाई फाइबर- जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए यह सब्जी खाना फायदेमंद है। यह जीरो कैलोरी फूड आइटम है, जिसे खाने से फाइबर मिलेगा और भूख कंट्रोल रहेगी। वेट लॉस के लिए इसे खाना काफी आसान है। इसे सिर्फ उबालकर बिना किसी नमक या मसाले के खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

5. हड्डियों के लिए फायदेमंद- शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन-A, C, B-6, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं। इसके अलावा, शकरकंद आयरन का भी सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 28, 2024 11:13 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola