Alternative Of Tomatoes: टमाटर की कीमतें देश में तेजी से बढ़ती जा रही हैं, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है, क्योंकि एक किलो टमाटर की कीमत इतनी हो गई है जितने में एक घर की पूरी सब्जी आ सकती है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन टमाटर हमारे खाने को सेहतमंद बनाने के साथ स्वाद और रंग देने का भी काम करता है। तभी तो बिना टमाटर के हमारी सब्जी कई बार बोरिंग लगती है।
टमाटर के दामों की वजह से कुछ लोग टमाटर नहीं खरीदना नहीं चाहते। ऐसे में हम आपको टमाटर जैसा स्वाद देने वाली कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप टमाटर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने खाने में इसका स्वाद ला सकते हैं।
1. इमली (Alternative Of Tomatoes)
आप टमाटर की जगह इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल ऐसे कर सकते हैं कि थोड़ी सी इमली को पानी में डाल कर रखें। जब आप सब्जी और चटनी बनाने जा रहे हों तो, उसे पानी में हाथ से मैश करें उसके बाद इमली के पानी को छान कर उसे सब्जी और चटनी में डालें। ऐसा करने से आपको टमाटर जैसा ही खट्टा स्वाद मिलेगा।
2. टोमेटो सॉस (Alternative Of Tomatoes)
आपको किसी भी खाने में थोड़ी मिठास और खट्टापन चाहिए तो आप टोमेटो सॉस का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। टोमेटो सॉस कई तरह की सब्जी में आपकी मदद कर सकती है। इससे आपकी सब्जी में टेस्ट और रंग आ जाएगा। इसके अलावा आप अपनी चटनी में भी टोमेटो सॉस मिला सकते हैं।
3. अमचूर (Alternative Of Tomatoes)
अमचूर आपको भरपूर मात्रा में खट्टापन दे सकता है। सब्जी हो या चटनी आप टमाटर की जगह अमचूर का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अमचूर का इस्तेमाल करते वक्त आप ये ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल ना करें।
4. कद्दू
टमाटर जैसी मिठास और खट्टापन के लिए आप कद्दू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है। बस आपको कद्दू को छिल कर और उसे पीस कर इस्तेमाल करना है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
59 mins agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 hr agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
3 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
19 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
19 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
20 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
22 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines