Sunday Breakfast Recipe: सनडे को फन डे के तौर पर हम सभी के बीच जाना जाता है। ये दिन एक आरामदायक दिन के साथ घूमने-फिरने, मौज-मस्ती के लिए कहलाता है। ऐसे में कुछ अच्छा खाया या बनाया ना जाए ऐसा भी कहां मुमकीन है।
अगर आप रविवार के दिन अपने परिवार के लोगों के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो सुबह के ब्रेकफास्ट (Sunday Breakfast Recipe) की एक टेस्टी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। हम आपके लिए सूजी चीला की रेसिपी (Sooji Cheela Recipe) लेकर आए हैं जिसे आसानी से आप तैयार कर सकते हैं और बच्चों से बड़ों को ये खूब पसंद आ सकता है।
और पढ़िए –Summer Drink Recipe: मेहमानों के लिए तैयार करें मसाला जीरा ड्रिंक रेसिपी, जानें विधि
सूजी चीला की सामग्री (Semolina Chilla Ingredients)
- सूजी (1 कप )
- दही (1/2 कप)
- पानी
- धनिया पत्ती
- एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
- एक गाजर (कद्दूकस)
- एक हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- एक शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- एक टी स्पून (लाल मिर्च पाउडर)
- स्वादानुसार नमक
और पढ़िए –Breakfast Recipe: सुबह नाश्ते में बनाएं हेल्दी ब्राउन ब्रेड सैंडविच, जानें रेसिपी
How to make Semolina Chilla Recipe in Hindi
- सूजी चीला बनाने के लिए पहले एक बाउल में सूजी और दही को मिक्स करें।
- ध्यान रहे आपको इसका गढ़ा बैटर तैयार करना है जो थोड़ा दरदरा भी हो।
- इसमें मनपसंदीदा सब्जियां भी मिक्स कर सकते हैं।
- बारीक कटी हुईं सब्जियों को बैटर में मिक्स कर लें।
- चाहें तो जरूरत होने पर थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं।
- इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें।
- चाहें तो अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिक्स कर सकते हैं।
- इसमें एक चुटकी हरा धनिया छिड़क कर बैटर को करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गैस पर गरम कर लें।
- इस पर हल्का सा तेल ब्रश की मदद से लगा लें।
- इसके बाद किसी चम्मच या कटोरी से बैटर को तवे पर डालें।
- दोनों ओर से चीला लाल होने तक सेक लें।
- इस तरह से सूजी चीला रेसिपी तैयार हो जाएगी।
- हरी चटनी या सॉस के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
7 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines