Skin Care Routine: आजकल धूप, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे का कालापन एक आम समस्या बन गई है. कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा ग्लो नहीं मिल पाता है. ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीका चाहते हैं तो मौसमी फलों का इस्तेमाल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. मौसमी फल ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे साफ, चमकदार और हेल्दी बनाते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से फल आपके चेहरे का कालापन दूर कर सकते हैं और उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- 10 साल के बच्चे को जरूर आने चाहिए ये 10 काम, आप भी जरूर सिखाएं ये स्किल्स
स्किन का ग्लो बढ़ाएगा ये फल
गर्मियों में कई ऐसे फल आते हैं जिनका इस्तेमाल स्किन की देखभाल करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद संतरा है. आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं.
संतरा आएगा काम
संतरे में विटामिन C होता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है. यह चेहरे की टैनिंग हटाने में असरदार साबित हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें.
- उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें.
- चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.
- यह टैनिंग कम होती है और रंगत निखरती है.
संतरे का रस
चेहरे का सूखापन दूर करने के लिए संतरे का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें हल्दी पाउडर मिला मिलाते हैं ताकि दानों को दूर किया जा सके.
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले एक बाउल में संतरे का रस निकालें.
- फिर एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पेस्ट बनाएं.
- फिर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं.
- गर्म पानी से चेहरे को धो लें.
इन बातों का रखें ध्यान
- संतरे का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार लगाएं.
- हमेशा ताजे फल ही इस्तेमाल करें.
- फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ करें.
- ज्यादा देर तक पैक न रखें, वरना स्किन ड्राई हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं नीम के पत्तों से बने ये 7 फेस पैक्स, चेहरा निखर जाएगा आपका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
12 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
20 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
23 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines