हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्मियों में रोजाना लौकी खाना कितना फायदेमंद? डिहाइड्रेशन समेत किन समस्याओं से बचाएगी

लौकी हरी सब्जियों में से एक है, जो सेहत के लिहाज से कई गुना फायदेमंद होती है। इस सब्जी को कुछ लोग बीमारों का खाना मानते हैं, जबकि इसे खाने से इंसान बीमारियों से दूर रहता है। आइए जानते हैं गर्मियों में इस सब्जी को खाने के फायदों के बारे में।

विज्ञापन

लौकी, जिसे कई क्षेत्रों में घिया, दूधी या सुरा कदू के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय रसोई में पकाई जाने वाली एक सामान्य और महत्वपूर्ण सब्जी है। गर्मियों में यह सब्जी वरदान की तरह मानी जाती है क्योंकि इसमें शरीर को ठंडा रखने की खासियत होती है। घिया उर्फ लौकी विटामिन्स और मिनरल्स का सोर्स होती है। यह आपको डिहाइड्रेशन और बीमारियों से बचाता है। लौकी कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल की जा सकती है। आप इसका जूस पी सकते हैं। स्वाद के लिए इसके पकौड़े बनाकर भी खा सकते हैं। कुछ जगहों पर घिया को खिचड़ी में डालकर भी पकाया जाता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, देश में इस वक्त तेज गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में इंसान डिहाइड्रेट हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। घिया या लौकी ऐसी ही सब्जी है, जिसे खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इन दिनों इसे खाने से आपको कई लाभ मिलेंगे।

ये भी पढ़ें-हींग…अनेक बीमारियों की एक दवा, आयुर्वेद में इसके कितने फायदे?

विज्ञापन

लौकी खाने के फायदे

1. शरीर को ठंडक दें

लौकी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर की गर्मी को संतुलित करने में मदद करती है। यह लू लगने से भी बचाती है और शरीर में ठंडक बनाए रखती है।

विज्ञापन

2. पाचन में सहायक

लौकी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज को दूर करती है और पेट को साफ रखने में मददगार होती है। जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या होती है, उनके लिए लौकी अत्यंत लाभकारी है।

विज्ञापन

3. वजन घटाने में मददगार

लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है लेकिन वजन नहीं बढ़ाती। इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन

4. हृदय के लिए लाभकारी

लौकी में मौजूद पोटैशियम और फाइबर बीपी को नियंत्रित रखते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित करती है।

विज्ञापन

5. डाइबिटीज में भी फायदेमंद

लौकी में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है, जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। यह सब्जी खून में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

6. पेशाब की जलन और संक्रमण में राहत

लौकी का रस पीने से पेशाब की जलन और संक्रमण की समस्या कम होती है। यह यूरेथ्रा को साफ रखने में मदद करती है और किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाती है।

विज्ञापन

7. स्किन और बालों के लिए लाभदायक

लौकी का नियमित रूप से खाने पर त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बना सकते हैं। इसमें विटामिन-C और जिंक होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है।

कैसे करें सेवन?

  • हल्के मसालों के साथ लौकी की सब्जी बनाकर खाएं।
  • सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी का रस पिएं।
  • लौकी की खीर भी खा सकते हैं।
  • लौकी का सूप पिएं। यह पाचन के लिए सही होता है।

ध्यान रहे, डायबिटीज और लो बीपी वाले लोग लौकी का रस डॉक्टर से पूछकर ही पिएं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में गोंद कतीरा खाने का सही तरीका क्या? गलत सेवन से क्या नुकसान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola