---विज्ञापन---

हेल्थ

गर्मियों में गोंद कतीरा खाने का सही तरीका क्या? गलत सेवन से क्या नुकसान

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जिसे गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाया जाता है। इंटरनेट पर इसकी रेसिपीज के तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं इसका सेवन गलत तरीके से किया जाए, तो सेहत बिगाड़ भी सकता है? आइए जानते हैं गोंद कतीरा कब और कितना खाना चाहिए।

गोंद 2 प्रकार की होती है। सर्दियों में जो गोंद मिलती है, वह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। उस गोंद का इस्तेमाल लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। गर्मियों में गोंद की दूसरी किस्म गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। हालांकि, इसके सही इस्तेमाल का तरीका जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं गोंद कतीरा के फायदे और इसे उपयोग करने के सही तरीकों के बारे में।

दरअसल, लोगों के बीच सोशल मीडिया की कई वायरल वीडियो ट्रेंड कर रही हैं, जो गोंद कतीरे के फायदों के बारे में तो बताती हैं लेकिन इसे कितनी मात्रा में लेना है, यह नहीं बताती हैं। कहते हैं न अधूरी जानकारी कभी भी सही नहीं होती है। फिर चाहे वह सेहत से जुड़ी चीजों के लिए ही क्यों न हो। गोंद कतीरा लोगों के बीच सोशल मीडिया से ही आया है। इसलिए, लोगों को इतना पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

गोंद कतीरे के फायदे

गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के कई फायदे हैं। इसे नेचुरल कुलिंग एजेंट माना जाता है। गोंद कतीरा ट्रांसपेरेंट और जेली जैसे दिखने वाली चीज होती है। इसमें कोई स्वाद या खुशबू नहीं होती है।

ये भी पढ़ें- बड़ी बीमारी होने से पहले ही समझ लें बॉडी के ये वॉर्निंग साइन्स, नजरअंदाज करना गलत

---विज्ञापन---

1. शरीर को ठंडक दें

गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह हमारे शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।

---विज्ञापन---

2. डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मियों में शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में गोंद कतीरा मदद कर सकता है, जिससे पसीने की वजह से होने वाली पानी की कमी से राहत मिलती है।

---विज्ञापन---

3. पाचन में मददगार

गोंद कतीरा कब्ज को दूर करने में मदद करता है। गर्मियों में पाचन दुरुस्त हो जाता है, गोंद कतीरा में नैचुरल फाइबर होता है जो पेट को साफ रखने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

4. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

यह स्किन को हाइड्रेट रखता है और बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। आयुर्वेद में गोंद कतीरे को गर्मियों के लिए बढ़िया कुलिंग विकल्प माना गया है।

---विज्ञापन---

5. ऊर्जा बढ़ाएं

गर्मियों में गोंद कतीरा शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। इस मौसम में आलस, कमजोरी और थकान की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में इसे रोजाना खाने से इसे खाने से बॉडी में एनर्जी का सोर्स बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

गोंद कतीरा क्या है?

यह एक प्राकृतिक गोंद है जो कुछ खास प्रकार के पेड़ के तनों से प्राप्त की जाती है। जब यह सुखाया जाता है तो यह सख्त हो जाता है। इसे पानी में भिगोने पर यह फूल जाता है और जेली जैसा बन जाता है। इसका कोई खास स्वाद नहीं होता, लेकिन अनेकों लाभ होते हैं।

---विज्ञापन---

किसे कितना खाना चाहिए?

  • एसिडिटी, डिहाइड्रेशन या शरीर में गर्मी जैसी गर्मियों वाली समस्याओं से परेशान वयस्कों को इसे खाना चाहिए।
  • 5 साल से ऊपर के बच्चों को बहुत कम मात्रा में देना चाहिए।

किसे इससे बचना चाहिए?

  • लो बीपी वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
  • जिन्हें बार-बार सर्दी, साइनस की समस्या या कमजोर पाचन की समस्या होती है।
  • डिलीवरी के बाद की महिलाएं जो शुरुआती 40-दिन की रिकवरी पर होती हैं, उन्हें भी इसे नहीं खाना चाहिए।
  • किडनी की बीमारी वाले लोगों को।
  • कोई भी व्यक्ति जो खून पतला करने वाली दवाएं ले रहा है।

एक दिन में कितना गोंद कतीरा खाना चाहिए?

हर व्यक्ति को प्रतिदिन सिर्फ 1 ग्राम ही गोंद कतीरा खाना चाहिए। क्योंकि यह अपने आकार से 10 गुना तक फूल जाता है और थोड़ी मात्रा ही शरीर को ठंडा और पोषण देने में मदद कर सकती है। 1 ग्राम यानी गोंद कतीरा का सिर्फ 1 या 2 स्टोन।

प्रो टिप- भिगोए हुए गोंद कतीरा को 2 दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

कैसे करें सेवन?

1 ग्राम (1 छोटा टुकड़ा) गोंद कतीरा को रात भर 200 मिली पानी में भिगोएं। इसे नींबू पानी या ठंडे दूध/मिठाई के ऊपर डालकर इस्तेमाल करें।

क्या न करें?

  • इसे सूखा न खाएं।
  • मात्रा से ज्यादा न खाएं, इससे पेट फूल सकता है या दस्त हो सकते हैं।
  • सर्दियों या ठंडे मौसम में इसका इस्तेमाल करने से बचें।

ये भी पढ़ें-किन लोगों को मच्छर नहीं काटते! जानें कौन सा ब्लड ग्रुप इनका दुश्मन

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 24, 2025 09:14 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola