देश में इस वक्त तेज गर्मी पड़ रही है। कुछ इलाकों का तापमान 40 डिग्री तक भी पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मियों वाली बीमारियों का रिस्क बहुत बढ़ जाता है, जैसे कि इनडाइजेशन, दस्त और एसिडिटी। गर्मियों में पित्त दोष बढ़ जाता है, जो बीमारियों का एक और कारण होता है। पित्त दोष बढ़ने से स्किन पर रैशेज भी हो जाते हैं। हालांकि, इस मौसम में लोग पैक्ड जूस, कोल्ड-ड्रिंक और स्मूदी पीना खूब पसंद करते हैं, जो स्वाद में तो अच्छे होते हैं लेकिन सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होते हैं। इन सभी ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है। रिफाइंड शुगर गर्मियों में हमारे शरीर को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। चलिए हम आपको ऐसी 2 ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें इन दिनों पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।
इन 2 ड्रिंक्स को पीने से नहीं होंगी गर्मियों की बीमारी
1. डिटॉक्स वाटर
विक्रम सेठा, न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि हमें गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ कुछ बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में हमें गर्मी के दिनों में डिटॉक्स वाटर रोजाना पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको 1 मिट्टी का बरतन या मटका लेना है। उसमें साफ पानी और उसके साथ खीरे, चुकंदर, पुदीना और नींबू डाल सकते हैं। आप चाहें, तो मौसमी फल जैसे तरबूज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी को आपको रातभर या 4-5 घंटों के लिए रखना है। दिन में पानी की जगह बीच-बीच में इस ड्रिंक को पिएं। इससे शरीर अंदर से साफ होता रहेगा और गर्मी कम लगेगी।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
2. चुकंदर और छाछ
गर्मियों में हमें दही से बनी पतली छाछ का भी सेवन करना चाहिए। छाछ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है। गुड बैक्टीरिया से भरपूर दही खाने से गट हेल्थ सही रहती है। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच दही, आधा चुकंदर और काला नमक लेना होगा। सभी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें और ड्रिंक तैयार कर लें। आप चाहें तो हल्का भुना जीरा पाउडर भी इसमें डाल सकते हैं।
इन दोनों ड्रिंक्स को रोजाना पिया जा सकता है। इसे पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है, जो कि गर्मियों के मौसम में बिगड़ जाती है। इन्हें पीने से हड्डियां और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। चुकंदर से शरीर में खून की कमी दूर होती है। स्किन क्लीन होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
ये भी पढ़ें-दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines