गर्मियां शुरू होते ही हमारा शरीर बढ़े हुए तापमान में खुद को बैलेंस करने के लिए कई बार बीमार भी हो जाता है। यह सीजन डिहाइड्रेशन और पाचन की बीमारियों को बढ़ावा देता है। खासतौर पर अप्रैल का महीना, वह महीना होता है जिसमें हमारा खानपान अचानक बदल जाता है। कई बार इटिंग हैबिट्स में बदलाव करने से भी शरीर पर असर पड़ता है। हम आपको अप्रैल के महीने में खाए जाने वाले ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बदलते मौसम में खाने से आप पूरा साल फिट रहेंगे।
Nutritionist ने बताए फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट हेतल छेड़ा के अनुसार, आयुर्वेद में अप्रैल को साल का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना गया है। यह महीना सभी के स्वास्थ्य के लिए अहम है क्योंकि इस महीने हम जैसा खाना खाएंगे, हमारा शरीर वैसे ही तैयार होगा। अप्रैल की डाइट पर सही ध्यान दिया जाएगा, तो आप पूरे साल बीमारियों से दूर रहेंगे।
ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स
इन 5 फूड्स का करें सेवन
1. ज्वार- ज्वार का आटा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके आटे की रोटियां खाई जा सकती हैं, जो न्यूट्रिशन से भरपूर होती हैं। ज्वार नेचुरल मिनरल्स और प्रोटीन का सोर्स है।
2. चना- अप्रैल में भुने चने के सेवन से शरीर में फाइबर और प्रोटीन की कमी पूरी होती है। चना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। रोजाना मुट्ठी भर चना खाने से गट हेल्थ भी सही रहती है।
3. करेला- इस सब्जी में बैक्टीरिया और वायरस को मारने वाले प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे खाने से लिवर और खून की सफाई होती है। अप्रैल में आपको लगभग 15 दिनों के लिए रोजाना आधा गिलास करेले का जूस पीना चाहिए।
4. गोंद कतिरा- गर्मियों वाला यह गोंद एक कुलिंग एजेंट है, जो शरीर के ताप को कम करता है। इसे पानी में भिगोकर रातभर रखें और सुबह या दिन में कभी भी पी सकते हैं। इसके शरबत को पीने से हीट स्ट्रोक से भी बच सकते हैं।
5. नीम के पत्ते- इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसके पत्तों का रस खाली पेट रोजाना पिया जा सकता है। नीम के पत्तों का रस गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचाता है और इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
4 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
5 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
7 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
9 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
11 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
14 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines