बालों को गिरने से रोकें इन 7 आसान स्टेप्स से, गर्मियों में भी बाल रहेंगे घने और मजबूत

गर्मियों में बालों का झड़ना बहुत होता है। जिस कारण कई लोग काफी परेशान होते है। अगर आपके भी गर्मियों में बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो आइए जानते है 7 आसान टिप्स जिससे गर्मियों में भी आपके बाल होंगे घने और मजबूत।

बालों को गिरने से रोकें इन 7 आसान स्टेप्स से, गर्मियों में भी बाल रहेंगे घने और मजबूत

Summer Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम जहां एक ओर धूप, पसीना और गर्म हवाएं लेकर आता है वहीं दूसरी ओर यह हमारे बालों के लिए भी कई परेशानियां खड़ी कर देता है। इस मौसम में बाल झड़ना एक आम समस्या बन जाती है। तेज धूप, पसीना, गंदगी और सही देखभाल न होने के कारण बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं जिससे वे पतले हो जाते हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो उनकी ग्रोथ भी रुक सकती है। तो आइए जानते हैं गर्मियों में बालों का ध्यान रखने के 7 आसान टिप्स जिससे आपके बाल गर्मी के मौसम में भी मजबूत, चमकदार और घने बने रहेंगे।

विज्ञापन

नारियल तेल

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

लंबे समय से माना जाता है कि नारियल तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार नारियल तेल से बालों की मसाज करेंगे तो बाल मजबूत बनेंगे और झड़ने से बचे रहेंगे।

दही और नींबू का हेयर मास्क

दही बालों को नमी देता है और नींबू स्कैल्प की गंदगी को साफ करता है। यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और डैंड्रफ को भी कम करता है जिससे बालों का झड़ना रुकता है। इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

विज्ञापन

स्कार्फ या दुपट्टे से ढकें बाल

गर्मी में धूप सीधे बालों पर पड़ती है, जिससे वे रूखे और कमजोर हो जाते हैं। जब भी बाहर जाएं, बालों को स्कार्फ या दुपट्टे से ढकें ताकि वे तेज धूप और धूल से सुरक्षित रहें। ऐसा करने से आपके बाल कम झड़ेंगे और मजबूत बने रहेंगे।

बार-बार शैंपू करने से बचें

गर्मी में बहुत पसीना आता है, लेकिन बार-बार शैंपू करने से बालों का नैचुरल ऑयल निकल जाता है। इससे बालों में ड्राइनेस आ जाती है और वे कमजोर हो जाते हैं। हफ्ते में 2–3 बार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ठंडे पानी से बाल धोएं

गर्म पानी से बाल धोने पर स्कैल्प ड्राई हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए बाल धोते समय हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

हरी सब्जियां और पानी लें भरपूर

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

बालों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर का अंदर से पोषित होना जरूरी है। गर्मियों में हरी सब्जियां, फल और खूब सारा पानी लें, ताकि बालों को जरूरी विटामिन और हाइड्रेशन मिल सके।

गर्मी में हेयर स्टाइलिंग टूल्स से बचें

गर्मियों में पहले से ही बालों पर गर्मी का असर होता है। ऐसे में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को और नुकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें कि गर्मियों में हीटिंग टूल्स का उपयोग कम से कम करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ