Phalsa vs Jamun: फिटनेस और फ्लेवर के लिए क्या है बेहतर? जानिए फालसा और जामुन की खूबियां

गर्मी का मौसम आते ही काफ़ी हाइड्रेटिंग फल आने लगते हैं जो सेहत को काफी फायदे पहुंचाते हैं। उन्हीं में से फालसा और जामुन भी इन सभी में से एक हैं। तो आइए जानते हैं फालसा या जामुन इन दोनों में से कौन है गर्मियों के लिए बेहतर।

Phalsa vs Jamun: फिटनेस और फ्लेवर के लिए क्या है बेहतर? जानिए फालसा और जामुन की खूबियां

Phalsa vs Jamun: गर्मी का मौसम आते ही ऐसे फलों की तलाश शुरू हो जाती है जो शरीर को ठंडक दें और सेहत का ख्याल भी रखें। भारत में दो ऐसे खास फल हैं फालसा और जामुन जो गर्मियों में खूब पसंद किए जाते हैं। ये दोनों ही छोटे और बैंगनी रंग के फल होते हैं लेकिन इनका स्वाद और फायदे अलग-अलग होते हैं। इसके साथ ही लोग इन दो फलों को खाना बेहद पसंद करते हैं और ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में फालसा या जामुन क्या ज्यादा बेहतर है?

विज्ञापन

फालसा

फालसा छोटे बैंगनी रंग के फल होते हैं, जो स्वाद में खट्टे-मीठे और बेहद रिफ्रेशिंग होते हैं। इसके अनेक फायदे होते हैं।

विज्ञापन
  • शरीर की गर्मी को कम करता है।
  • लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
  • सूजन और बुखार में राहत देता है।

जामुन

जामुन स्वाद में कसैला होता है और इसमें मौजूद औषधीय गुण इसे गर्मियों में एक बेहतरीन सुपरफूड बनाते हैं। इसके भी अनेक फायदे हैं।

  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है (डायबिटीज के लिए फायदेमंद)।
  • खून साफ करता है।
  • त्वचा और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

क्या है बेहतर?

अगर आप गर्मियों में ठंडक और ताजगी चाहते हैं तो फालसा एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं अगर आपकी प्राथमिकता ब्लड शुगर कंट्रोल, पाचन और त्वचा संबंधी फायदे हैं, तो जामुन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दोनों ही फल अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं इसलिए मौसम के अनुसार इनका संतुलित सेवन करना सबसे अच्छा है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ