Summer Tips: गर्मियों में लोग जूते पहनना कम पसंद करते हैं। दरअसल, पसीने और गर्माहट की वजह से लोग गर्मियों में चप्पल, सैंडल और ओपन फुटवियर पहनते हैं। मगर इस समय पड़ने वाली तेज धूप से टैनिंग भी हो जाती है। चप्पल पहनने से पैर काले हो ही जाते हैं और उन पर चप्पलों से बने निशान दिखाई देते हैं। इस कालेपन को देखने से ऐसा लगता है कि पैरों में मैल जमा हो गया है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे।
बाजार वाली क्रीम्स से बेहतर
हालांकि, बाजारों में जो टैन रिमूवल क्रीम मिलती है, वह असरदार होती है लेकिन लॉन्ग टर्न के लिए हमारी स्किन को डैमेज कर सकती है। टैनिंग साफ करने वाली क्रीम्स के अंदर ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जिससे स्किन जल्दी एंटी-एजिंग का शिकार हो जाती है। इन क्रीम में एक्टिवेटर्स होते हैं, जो कुछ लोगों की स्किन पर रिएक्ट कर सकते हैं। इसलिए, घरेलू उपाय ज्यादा असरदार होते हैं।
ये भी पढ़ें- महिलाओं में अनियमित पीरियड्स PCOS और PCOD के संकेत! जानें डॉक्टर की एडवाइस
घरेलू नुस्खों से दूर करें समस्या
1. बेकिंग सोडा और कॉफी
इस पैक को बनाने के लिए आपको बेकिंग सोडा और कॉफी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है। आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, ताकि टैनिंग के साथ मैल भी साफ हो जाए। नींबू एंटीबैक्टीरियल भी होता है, जो तेजी से असर करता है। इसे आपको अपने पैरों में लगाकर ब्रश की मदद से रगड़ना है और कुछ देर के लिए छोड़ देना है।
2. टमाटर और नींबू का रस
टमाटर में लाइकोपिन होता है। कहते हैं यह नेचुरल सनस्क्रीन होता है। इसलिए टैनिंग वाली त्वचा पर इसे लगाने से कालापन दूर होता है। साथ ही अगर नींबू के रस के साथ मिलाकर टमाटर लगाएंगे, तो ये मिलकर ज्यादा असर करती है।
3. कच्चा पपीता
कच्चे पपीते के पेस्ट को टैनिंग वाली त्वचा में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसे लगाने से स्किन मुलायम होती है और ग्लोइंग भी बनती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या व्रत रखने से घटेगा वजन या बढ़ेगी परेशानी? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines