Health Tips: क्या व्रत रखने से घटेगा वजन या बढ़ेगी परेशानी? जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: लोगों में इंटरमिटेंट फास्टिंग का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वजन घटाने तक तो ठीक था, मगर अब लोग स्लिम-ट्रिम फिगर के लिए भी इस तरीके को अपनाने लगे हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि सभी के लिए यह फास्टिंग अच्छी हो। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

Intermittent Fasting

Intermittent Fasting

Health Tips: आज के दौर में जब वजन घटाने के कई तरीके ट्रेंड में हैं, ऐसे में इंटरमिटेंट फास्टिंग इन दिनों वजन घटाने के ट्रेंड में सबसे ऊपर है। सेलिब्रिटी से लेकर कुछ डॉक्टर भी इसे एक असरदार तरीका मानते हैं। भारत में लोग आमतौर पर धार्मिक कारणों से उपवास करते हैं, लेकिन अब कई लोग फास्टिंग के हेल्थ बेनिफिट्स के चलते इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपनाने लगे हैं। लेकिन क्या सच में यह फायदेमंद है और क्या यह महिलाओं के लिए सुरक्षित है? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसानों के बारे में एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डॉक्टर कोमल मलिक, हेड डाइटिशियन, एशियन हॉस्पिटल के अनुसार इंटरमिटेंट फास्टिंग से इंसुलिन लेवल कम होता है और शरीर स्टोर्ड फैट को एनर्जी के रूप में उपयोग करने लगता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है, लेकिन यह सभी के लिए सही नहीं है। जैसे कि डायबिटीज या थायरॉइड के मरीजों को सावधानी रखनी चाहिए। इंटरमिटेंट फास्टिंग में सबसे जरूरी है कि आप जो खा रहे हैं, वह संतुलित और पौष्टिक भोजन हो। अगर आप सिर्फ जंक फूड खाएंगे तो इसका कोई लाभ शरीर को नहीं होगा।

विज्ञापन

इंटरमिटेंट फास्टिंग के संभावित फायदे

  • वजन कम करने में सहायक।
  • मेटाबॉलिज्म सुधारने में मददगार।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद।
  • सेल रिपेयर और एंटी-एजिंग प्रोसेस को बढ़ावा।

किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

  • गर्भवती महिलाएं इसे करने से बचें।
  • डायबिटीज और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इस डाइट से परहेज करना चाहिए।
  • किशोरों और बुज़ुर्गों को।
  • अत्यधिक व्यायाम करने वाले लोग भी इस डाइट को फॉलो न करें।

weight lose

विज्ञापन

Intermittent फास्टिंग में क्या खाएं?

  • ये लोग नाश्ते में ओट्स, उपमा और मूंग दाल चीला खा सकते हैं।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग वाले लोग लंच में ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन रोटी के साथ सीजनल सब्जी खा सकते हैं।
  • इन्हें शाम के समय फलों, मखानों और ग्रीन टी जैसे हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करें।
  • रात के खाने में ये लोग हेल्दी वेजिटेबल सूप या खिचड़ी खा सकते हैं। साथ ही, ग्रिल्ड वेजिटेबल्स और चिकन जैसे फूड्स भी खा सकते हैं, जो प्रोटीन के सोर्स हैं।

ये भी पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट शरीर के लिए कितना खतरनाक? आखिर क्या हुआ था यूपी के इंजीनियर के साथ

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ