Sukhe Bread Ka Halwa: खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है, जिसे पूरा करने के लिए अक्सर लोग कुछ ना कुछ मजेदार बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ मजेदार रेसिपी तलाश रहे हैं तो सूखे ब्रेड की यह रेसिपी परफेक्ट हो सकती है. आप ब्रेड की मदद से हलवा तैयार करके खाने के बाद पूरे परिवार को सर्व कर सकते हैं. बता दें ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसका सेवन दिनभर कई तरीकों से किया जाता है. नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक यह लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है, लेकिन कई बार ब्रेड बच जाते हैं और सूखने लगते हैं जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक बार सोच लें क्योंकि इससे बहुत ही स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Pickle Storing Tips: इन देसी तरीकों से स्टोर करें नींबू का खट्टा अचार, सालों साल नहीं लगेगी फफूंदी
सूखे ब्रेड का हलवा रेसिपी
सामग्री
- सूखे ब्रेड- 10
- चीनी- 1 कप
- दूध- आधा कप
- पानी- 1 कप
- क्रीम- 4 चम्मच
- घी- आधा कप
- ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
- चांदी का वर्क
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड को पानी में भिगोकर रख दें ताकि ब्रेड मुलायम हो जाएं.
- इस दौरान एक कड़ाही गैस पर गर्म करने के लिए रख दें और घी डालकर इलायची का तड़का लगाएं.
- तड़का लगाने के लिए इसमें 1 कप चीनी और क्रीम डालकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं.
- पकाने के बाद ब्रेड को मैश करके चीनी के अंदर डालें और मावा डालकर खूब हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं.
- इस दौरान दूध को डालकर हलवा का स्वाद बढ़ाएं और इलायची पाउडर ऊपर से डालकर 10 मिनट तक पकने दें.
- गैस बंद करें और एक कटोरे में हलवा निकालें. ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर मावा डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Dinner Recipes: रात को खाने में तैयार करें पाव भाजी पराठा, स्वाद ऐसा होगा कि परिवार बार-बार करेगा फरमाइश
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
15 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
17 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
18 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
22 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
23 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines