Dinner Recipes: रात को खाने में तैयार करें पाव भाजी पराठा, स्वाद ऐसा होगा कि परिवार बार-बार करेगा फरमाइश

Pav Bhaji Paratha Recipe: आपने यकीनन पाव भाजी तो बहुत खाई होगी, लेकिन क्या आपको पाव भाजी पराठे के बारे में पता है या कभी इसे ट्राई किया है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, जिसे हमारी बताई गई रेसिपी से तैयार किया जा सकता है. 

Pav Bhaji Paratha Recipe

पाव भाजी पराठा की रेसिपी. Image Credit- News24

विज्ञापन

How Pav Bhaji Paratha is Made: रात के खाने में अगर कुछ अच्छा हो तो मजा ही आ जाता है. इंसान की सारी थकान दूर हो जाती है और मूड भी काफी अच्छा हो जाता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज दाल रोटी या सब्जी रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. हम आपको पाव भाजी पराठा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे चटनी या प्याज-टमाटर की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आपके परिवार में लगभग सभी को पसंद आएगा, जिसे एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने की फरमाइश की जाएगी. हालांकि, बहुत कम लोग इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो अपनी सुरक्षा का रखें ध्यान, पुलिस ऑफिसर ने बताया ये सेफ्टी टिप्स आपको रखेंगे सेफ

विज्ञापन

पाव भाजी पराठा की रेसिपी 

सामग्री 

  • गेहूं का आटा- 3 कप
  • उबले आलू- 2 कप
  • उबली मटर – आधा कप
  • टमाटर- 3 (बारीक कटे)
  • पाव भाजी मसाला- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हई)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा)
  • हरा धनिया
  • तेल- सेंकने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कड़ाही में थोड़ा मक्खन या तेल डालें और हल्की आंच पर प्याज भूनें.
  • लगातार चलाते हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. अब इसमें आलू, मटर, शिमला मिर्च, पाव भाजी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मैश करें. आखिर में हरा धनिया मिलाएं और ठंडा होने दें.
  • अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालकर नरम आटा गूंथ लें और आटे की लोई तैयार करें और पाव भाजी स्टफिंग भरें और गोल पराठा बेल लें. तवे पर तेल डालें और पराठा दोनों तरफ से हल्की आंच पर सेक लें.
  • बस आपके पाव भाजी के पराठे बनकर तैयार हैं, जिसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मक्खन डालकर गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये 5 जगहें, यहां जानिए सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें ट्रिप 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ