Suji Kheer Recipe: घर में कोई मेहमान आ जाए या कोई खास अवसर हो तो मुंह मीठा करना जरूरी होता है। नमकीन के साथ मिठास का होना मानों सोने पर सुहागा। जब बात मीठा बनाने की आती है तो हर बार की तरह सूजी का हलवा या अन्य तरह की कोई मिठाई बोरिंग हो गई है।

विज्ञापन

इस बार आप कुछ हटकर ट्राई कर सकते हैं। अपने करीबियों का मुंह हलवे या अन्य मिठाई से नहीं बल्कि सूजी की खीर से करें। इसे बनाना बेहद आसान है और ये स्वाद में भी स्वादिष्ट होती है। आज हम आपके लिए सूजी से बनने वाली आसान खीर रेसिपी लेकर आए हैं। आइए सूजी की खीर बनाना जानते हैं।

विज्ञापन

Suji Kheer Ingredients Recipe in Hindi

  • 4 बड़े चम्मच सूजी
  • 2 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच काजू
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
  • 1 चम्मच हरी इलायची पीसी हुई

और पढ़िए – Makhana Dosa Recipe: पौष्टिकता से भरपूर है ये नाश्ता, जानें मखाना डोसा की रेसिपी

विज्ञापन

Suji Kheer Recipe in Hindi

सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखकर गर्म करें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच घी डालें। अब इसमें काजू, पिस्ता, बादाम और किशमिश को डालकर करीब 3 मिनट तक भूनें। इसके बाद गैस ऑफ करके इन्हें निकाल लें।

अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद हल्की आंच करके सूजी को डालकर भून लें। अब इसमें दूध और चीनी डालकरह गाढ़े होने तक उबालें।

विज्ञापन

जब अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें भूने गए मेवों को मिला दें। आखिर में इलायची पाउडर डालतक दो मिनट तक पकाएं। इस तरह से सूजी की खीर बनकर तैयार हो जाएगी। अब गैस को बंद कर दें और ये सर्व करके तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ