Suji Halwa Recipe: नवरात्रि के दिनों में घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, खासतौर से हलवा तैयार किया जाता है. घर में आटे या सूजी का हलवा (Suji Ka Halwa) बने तो बड़े चाव से खाया जाता है. वहीं, अष्टमी-नवमी पर घर में कंजक बिठाई जाए तो हलवा जरूर बनाया जाता है. लेकिन, हलवा बनाते हुए अक्सर यह दिक्कत होती है कि हलवा ज्यादा टाइट बन जाता है या उसमें बहुत ज्यादा पानी नजर आता है. वहीं, स्वाद भी हमेशा उतना बढ़िया नहीं होता जितना हम चाहते हैं. ऐसे में आप यहां दी गई रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. यहां आपके लिए सूजी का हलवा बनाने की ऐसी आसान और खास रेसिपी दी गई है जिसे फॉलो करके आप भी घर पर स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा और पेट भी रहेगा भरा
कैसे बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा
हलवा बनाने की सामग्री
सूजी – 1 कप
देसी घी – आधा कप
चीनी – आधा कप या स्वादानुसार
किशमिश – 8 से 10
काजू – 4 से 5
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
पानी – 3 कप
हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले आंच पर कढ़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डालकर गर्म करें.
- घी गर्म हो जाए तो इसमें सूजी डालकर उसे हल्का भून लें. ध्यान रहे आपको सूजी को जरूरत से ज्यादा नहीं भूनना है बल्कि उसे हल्का रंग देना है.
- इसके बाद सूजी में पानी डालें. ध्यान रहे कि पानी इतना हो जिसमें पूरी सूजी डूब जाए. जब आप कढ़ाही में सूजी को हिलाएं तो यह चमचे से नहीं चिपकनी चाहिए.
- अब इसमें चीनी डालें और इलायची का पाउडर भी डाल लें. आप चीनी को पीसकर भी डाल सकते हैं.
- अच्छे से चलाते हुए सूजी को पकाएं. आखिर में इसमें सभी सूखे मेवे डालें और आंच बंद करके परोसें.
बस तैयार है आपका सूजी की हलवा. इस स्वादिष्ट हलवे को माता रानी के भोग और प्रसाद के रूप में भी खाया जा सकता है. घर आई कंजकों को परोसने के लिए यह एक अच्छी रेसिपी है.
चाश्नी से भी बना सकते हैं हलवा
सूजी के हलवे को चाशनी से भी बनाया जा सकता है. चाशनी से बनाने पर हलवे में चीनी बेहतर तरह से घुलती है और पूरी तरह पिघल जाती है. चाशनी बनाने के लिए एक तिहाई कप चीनी लेकर उसे एक कप पानी के साथ पका लें. जब चीनी घुल जाए और पानी गाढ़ा दिखने लगे तो आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि चीनी को ज्यादा पकाकर कैरेमलाइज्ड या भूरा नहीं करना है. चाशनी सफेद ही दिखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
15 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
18 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines